AI Impact Summit 2026 : भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ का जलवा, राज्य का स्टॉल बना ग्लोबल निवेशकों का आकर्षण केंद्र

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ ने अपनी डिजिटल क्षमता, एआई आधारित अधोसंरचना और निवेश संभावनाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। नवा रायपुर के प्रस्तावित एआई डाटा सेंटर पार्क और उद्योग-अनुकूल नीतियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया।

By admin
5 Min Read
AI Impact Summit 2026
Highlights
  • भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
  • नवा रायपुर में 1000 करोड़ रुपये का एआई डाटा सेंटर पार्क प्रस्तावित
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने दिखाई विशेष रुचि

भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट AI Impact Summit 2026) में छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित स्टॉल देश-विदेश से आए निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है। एआई इम्पैक्ट समिट ( में राज्य की सक्रिय भागीदारी ने छत्तीसगढ़ को उभरते डिजिटल और तकनीकी निवेश गंतव्य के रूप में नई पहचान दिलाई है।

“छत्तीसगढ़ ड्रिवन बाय इंटेलिजेंस” थीम पर आधारित इस स्टॉल AI Impact Summit 2026) में राज्य की उभरती कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमता, आधुनिक डिजिटल अधोसंरचना और निवेश संभावनाओं को अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। डिजिटल स्क्रीन, डेटा आधारित प्रस्तुति, सूचना पैनल और इंटरैक्टिव तकनीक के माध्यम से छत्तीसगढ़ को भविष्य के टेक्नोलॉजी हब के रूप में प्रदर्शित किया गया, जिससे निवेशकों और विशेषज्ञों में विशेष उत्साह देखा गया।

एआई डाटा सेंटर पार्क की जानकारी प्रमुख आकर्षण

स्टॉल में विशेष रूप से नवा रायपुर में स्थापित किए जा रहे देश के पहले एआई डाटा सेंटर पार्क की जानकारी प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को एआई डाटा सेंटर पार्क (AI Impact Summit 2026) की प्रमुख उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया गया। लगभग 1000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ इस परियोजना में एक लाख तक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) स्थापित करने की क्षमता विकसित की जाएगी।

एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने में निर्णायक

यह परियोजना देश में एआई आधारित सेवाओं, उच्च क्षमता डाटा प्रोसेसिंग और डिजिटल नवाचार को नई गति देने के साथ छत्तीसगढ़ को भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की अधोसंरचना भारत के एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

राज्य के लिए गर्व का विषय : सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit 2026) में छत्तीसगढ़ का स्टॉल वैश्विक निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में विकसित किया जा रहा एआई डाटा सेंटर पार्क डिजिटल नवाचार और उच्च तकनीकी निवेश को नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह पहल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, नवाचार और स्टार्टअप अवसरों के नए द्वार खोलेगी। डिजिटल अर्थव्यवस्था की दिशा में बढ़ते कदमों के साथ छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दूरदर्शी नीति और सतत प्रयासों के माध्यम से राज्य को नए भारत की डिजिटल क्रांति के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाएगा।

AI Impact Summit 2026 निवेश के लिए अनुकूल माहौल

स्टॉल पर औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत एआई, रोबोटिक्स और उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध विशेष प्रोत्साहनों, अनुदानों और निवेश-अनुकूल वातावरण की जानकारी भी विस्तार से दी जा रही है। निवेशकों को बताया जा रहा है कि राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, विकसित हो रहा नवा रायपुर स्मार्ट सिटी, उत्कृष्ट सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी तथा उद्योग-हितैषी प्रशासनिक व्यवस्था निवेश के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है।

अधिकारियों द्वारा औद्योगिक निवेश अवसर (AI Impact Summit 2026) के तहत राज्य की अधोसंरचना, भूमि उपलब्धता, स्किल डेवलपमेंट और नीति समर्थन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इससे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में एआई और डाटा सेंटर क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं में विशेष रुचि दिखाई।

समिट के दौरान तकनीकी संस्थानों और उद्योग समूहों ने राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए इसे भविष्य उन्मुख कदम बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की वैश्विक भागीदारी छत्तीसगढ़ को तेजी से विकसित हो रहे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा बना सकती है।

इस आयोजन ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि डिजिटल नवाचार मॉडल (AI Impact Summit 2026) के माध्यम से छत्तीसगढ़ पारंपरिक संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर ज्ञान और तकनीक आधारित विकास मॉडल की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। राज्य की यह पहल आने वाले वर्षों में निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास के नए आयाम स्थापित कर सकती है।

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading