Chitrangda Singh Look : बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी एलिगेंट खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हाल ही में चित्रांगदा ने एक फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक कर अपने अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया।

चित्रांगदा के लुक ने जीता दिल
इस दौरान चित्रांगदा (Chitrangda Singh) का ग्रेसफुल और कॉन्फिडेंट लुक फैंस को काफी पसंद आया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रैंप वॉक की तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

स्टाइलिश और रॉयल अवतार
तस्वीरों में चित्रांगदा (Chitrangda Singh) बेहद स्टाइलिश और रॉयल अंदाज में नजर आईं। रैंप वॉक के लिए उन्होंने ऑरेंज कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिस पर बारीक और हैवी कढ़ाई का काम किया गया था, जो उनके लुक को और खास बना रहा था।

स्टाइलिश ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा
चित्रांगदा ने इस ऑरेंज लहंगे के साथ एक स्टाइलिश ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। उनका यह लुक क्लासी और रॉयल वाइब दे रहा था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

गले में कुंदन का सेट
एक्ट्रेस ने भारी-भरकम ज्वेलरी की बजाय सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चुना। उन्होंने नथ के साथ गले में खूबसूरत कुंदन का सेट पहना, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को और निखार रहा था।

सटल मेकअप Chitrangda Singh
चित्रांगदा (Chitrangda Singh) ने अपने मेकअप को सॉफ्ट और सटल रखा। स्मोकी आई मेकअप और हल्के शेड की लिपस्टिक ने उनकी नैचुरल ब्यूटी को और उभार दिया, जिससे उनका पूरा लुक बेहद आकर्षक लग रहा था।

फैंस हुए दीवाने
चित्रांगदा (Chitrangda Singh) की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। फैंस उनकी खूबसूरती और अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनके इस अंदाज पर दिल हार बैठे हैं।










Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


