IPL Satta Racket Busted : सट्टे का किंगपिन बाबू खेमानी गिरफ्तार! मुंबई-गोवा रेड में ध्वस्त हुआ 4 राज्यों का नेटवर्क

4 Min Read
IPL Satta Racket Busted

Babu Khemani Arrest : आईपीएल सट्टा रैकेट (IPL Satta Racket Busted) पर रायपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने मुंबई और गोवा में एक साथ दबिश देकर पूरे नेटवर्क को हिला दिया। इस ऑपरेशन में कुल 7 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया है, जबकि अब तक इस मामले में 27 गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक बाबू खेमानी अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर पिछले ढाई साल से बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी (IPL Satta Racket Busted) का खेल चला रहा था। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की आड़ लेकर हाई प्रोफाइल लोगों को जाल में फंसाया जाता था और लाखों-करोड़ों का खेल संचालित किया जाता था।

ये भी पढ़ें : Akshaya Tritiya 2026 : 19 अप्रैल को सोना खरीदने का महासंयोग! जानिए कब मिलेगा सबसे शुभ मुहूर्त

मुंबई-गोवा रेड में क्या मिला Babu Khemani Arrest

मुंबई और गोवा में एक साथ हुई कार्रवाई में पुलिस ने 3 लैपटॉप, 18 मोबाइल, 10 एटीएम कार्ड, राउटर, हिसाब-किताब की डायरी और एक बीएमडब्ल्यू कार जब्त की। कुल जब्ती करीब 60 लाख रुपये की बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में टीम ने बड़ी रणनीति के तहत रेड (IPL Satta Racket Busted) को अंजाम दिया। मुंबई से बाबू खेमानी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि गोवा से 4 अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। गोवा में संचालित ऑनलाइन सट्टा पैनल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

म्यूल अकाउंट से करोड़ों का खेल

जांच में सामने आया है कि सट्टे की रकम के लेन-देन के लिए किराए के बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का इस्तेमाल किया जाता था। इन खातों में करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है, जिसकी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : IPL 2026 : मुंबई को घर में घुसकर हराया! पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बाबू खेमानी ने करीब 2.5 साल पहले रायपुर से इस सट्टा नेटवर्क (IPL Satta Racket Busted) की नींव रखी थी। शुरुआत में मेट्रो, कलर 777 और क्लासिक X99 जैसे ऐप चलाए गए, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद नए नामों से पैनल शुरू कर दिए गए।

गिरोह में हर सदस्य की अलग भूमिका तय थी

आईडी बनाना और बांटना
सट्टे का कलेक्शन
बैंक खातों की व्यवस्था
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का संचालन

 

विदेश कनेक्शन की जांच IPL Satta Racket Busted

बाबू खेमानी दुबई और थाईलैंड की कई यात्राएं कर चुका है। पुलिस अब उसके विदेशी कनेक्शन और अंतरराष्ट्रीय सट्टा लिंक की भी जांच कर रही है। करण खेमानी पर पहले से जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि बाबू खेमानी पर भी पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद दोनों ने सट्टे का नेटवर्क (IPL Satta Racket Busted) और फैलाया।

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टे के 11 मामलों में 64 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने कुल 2.96 करोड़ रुपये की नकदी और सामान जब्त किया है।

ये भी पढे़ें : Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading