Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा (Prayagraj Cold Storage Accident) सामने आया। करीब डेढ़ बजे तेज धमाके के बाद कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस भीषण कोल्ड स्टोरेज हादसे में करीब 20 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई जबकि 17 मजदूर घायल हो गए।
मृतकों की पहचान पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश के रूप में हुई है। इनमें जगदीश स्थानीय निवासी था, जबकि अन्य तीन मजदूर बिहार के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कोल्ड स्टोरेज हादसे (Prayagraj Cold Storage Accident) के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने मलबे से अब तक 17 मजदूरों को बाहर निकाल लिया है।
Prayagraj Cold Storage Accident जोरदार हुआ विस्फोट
प्रयागराज के फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुए इस भीषण कोल्ड स्टोरेज हादसे (Prayagraj Cold Storage Accident) ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले अमोनिया गैस टैंक में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद आरसीसी पिलर ढह गए और पूरी इमारत गिर गई। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज हादसे (Prayagraj Cold Storage Accident) की शुरुआत अमोनिया गैस टैंक में हुए विस्फोट से हुई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरी इमारत का स्ट्रक्चर कमजोर पड़ गया और करीब 10 हजार स्क्वायर फीट में फैली बिल्डिंग पलभर में ढह गई। यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता अंसार अहमद का बताया जा रहा है।
घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी और स्ट्रक्चरल लापरवाही की जांच की जाएगी। कोल्ड स्टोरेज हादसे (Prayagraj Cold Storage Accident) में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
लापरवाही की आशंका, जांच के आदेश
प्रशासन के अनुसार इस कोल्ड स्टोरेज हादसे (Prayagraj Cold Storage Accident) में निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आ सकती है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और राहत कार्य देर रात तक जारी रहने की संभावना है। इस कोल्ड स्टोरेज में करीब 100 लोग काम करते हैं और हादसे के वक्त कई मजदूर अंदर मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय कुछ मजदूर खाना खा रहे थे जबकि अन्य काम में लगे हुए थे। अचानक हुए धमाके ने पूरे परिसर को दहला दिया। कोल्ड स्टोरेज हादसे (Prayagraj Cold Storage Accident) ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना पर नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: फाफामऊ इलाके में कोल्ड स्टोरेज में धमाका हुआ, बचाव अभियान जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/OC4x9D7Lgg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2026



