छत्तीसगढ़

CGBSE Hindi Exam Cancelled : छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं हिन्दी परीक्षा रद्द, अब दिन होगी दोबारा परीक्षा

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE Hindi Exam Cancelled) ने कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त करने का बड़ा निर्णय लिया है। 23 मार्च को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा को रद्द किया जाए और इसे पुनः आयोजित किया जाए।

इसे भी पढ़ें : Sports Infrastructure : छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं को बढ़ावा, दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के लिए 109.40 करोड़ मंजूर

मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब हिन्दी विषय की परीक्षा (CGBSE Hindi Exam Cancelled) 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने परीक्षा केंद्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

दरअसल, 14 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार पत्रों में हिन्दी प्रश्नपत्र (सेट ‘बी’) के लीक होने के दावे सामने आए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर थाना को लिखित सूचना दी और सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

इसे भी पढ़ें :  Landless Farmers Welfare : 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ की मदद, सीएम देंगे आर्थिक सुरक्षा की सौगात

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा रही है। (CGBSE Hindi Exam Cancelled) प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मंडल का यह निर्णय छात्रों के हित और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य (CGBSE Hindi Exam Cancelled) से लिया गया है। अब सभी विद्यार्थियों के लिए यह आवश्यक होगा कि वे नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी को फिर से व्यवस्थित करें और निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button