Sarangarh Bilaigarh News : छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध उत्खनन और परिवहन (Illegal Sand Mining) के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जिले के सरिया क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह पूरी कार्रवाई जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के उस सख्त निर्देश के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने रेत माफियाओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने की बात कही थी।
मुख्य सचिव की नाराजगी का असर
गौरतलब है कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव ने राज्य के विभिन्न जिलों में जारी अवैध रेत परिवहन और उत्खनन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की थी। इस बैठक में मुख्य सचिव ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित अन्य जिलों में चल रहे अवैध रेत परिवहन (Illegal Sand Mining) को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। शासन स्तर से मिले कड़े संकेतों के बाद कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले की सभी तहसीलों में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की एक विशेष ‘टास्क फोर्स’ गठित की। इसी कार्ययोजना के पालन में मंगलवार को सरिया तहसीलदार कोमल साहू और सरिया पुलिस की टीम ने विजयपुर क्षेत्र में दबिश दी।
ये भी पढ़े : Vivekananda Model School Scheme : आत्मानंद के बाद विवेकानंद माडल स्कूल बनाए जाएंगे, पहले चरण में 150 स्कूल होंगे शामिल
Illegal Sand Mining जप्त वाहनों का विवरण
कार्यवाही के दौरान टीम ने विजयपुर में रेत से लदे तीन ट्रैक्टरों को रोका। जांच करने पर चालकों के पास रेत परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या रॉयल्टी पर्ची नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल अवैध रेत परिवहन (Illegal Sand Mining) की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टरों को जप्त कर सरिया थाना की सुरक्षा में सुपुर्द कर दिया। जप्त किए गए वाहनों में एक ट्रैक्टर ग्राम ठेंगगुड़ी का है, जबकि दो ट्रैक्टर सरिया क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इन वाहनों के क्रमांक CG13L2643, CG13UE7957 और एक बिना नंबर वाला (सोल्ड) सोनालिका ट्रैक्टर शामिल है।
Illegal Sand Mining कड़ी धाराओं में केस दर्ज
सरिया तहसीलदार कोमल साहू ने स्पष्ट किया कि यह पूरी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार ने चेतावनी दी है कि अवैध रेत परिवहन (Illegal Sand Mining), उत्खनन और भंडारण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Illegal Sand Mining राजस्व हानि और सड़क सुरक्षा पर खतरा
प्रशासन का कहना है कि रेत के इस अवैध कारोबार से न केवल शासन को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि इससे आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अवैध परिवहन में लगे इन ट्रैक्टरों को शराब के नशे में धुत ड्राइवर या नाबालिग लड़के तेज रफ्तार से चला रहे हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाकर राजस्व की रक्षा करना और सड़क हादसों को नियंत्रित करना है।
ये भी पढ़े : Cashless Medical Scheme : लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, बजट में रखा 100 करोड़ का प्रावधान

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





