Breaking News

Heavy Rain Alert In CG : छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, उत्तर और मध्य क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Heavy Rain Alert In CG) ने पूरे राज्य को कवर कर लिया है। हालांकि, शुरुआती दौर में कुछ इलाकों में वर्षा कम रही, लेकिन अब उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटों तक भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के जिलों को विशेष रूप से अलर्ट पर रखा है।

करतला और दुलदुला में 50 मिमी, कोरबा और कटघोरा में 40 मिमी, जबकि रामानुजनगर, पेंड्रा, सीतापुर सहित कई स्थानों पर 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में 19 जून को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश (Heavy Rain Alert In CG) की संभावना है।

वर्तमान मौसमी सिस्टम की स्थिति भी बारिश (Heavy Rain Alert In CG) को बल देने वाली है—गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जो मानसून को और ऊर्जा देगा। राज्य में मानसून की इस व्यापक सक्रियता से जहां किसानों को राहत की उम्मीद जगी है, वहीं प्रशासन ने भी सभी संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।

 

रायपुर में वर्षा की संभावना  (Heavy Rain Alert In CG)

दक्षिण-पश्चिम मानसून को बल देने वाला एक चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना है। इसके साथ 7.6 किमी तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा में झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त, 72°E, 30°N पर एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे मानसून गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

 

वर्षा के मुख्य आंकड़े (मिमी में)

स्थानवर्षा (मिमी)स्थानवर्षा (मिमी)
करतला50दुलदुला50
कोरबा40कटघोरा40
रामानुजनगर30पेंड्रा30
भैसमा30सीतापुर30
सोनहत30वांड्राफनगर30
पुसौर30खरसिया30
पटना30छाल30
चिरमिरी20बैकुंठपुर20
ढाभरा20बागबहार20
डौरा कोचली20पेंड्रा रोड20
जशपुरनगर20पाली20
बगीचा20रायगढ़20
रघुनाथनगर20सामरी20
मोहला20बलरामपुर10
दर्री10जनकपुर भरतपुर10
कुसमी10कांसाबेल10
चांदो10नया बाराद्वार10
मैनपाट10कुकदूर10
अड़भार10अंबिकापुर10
जांजगीर10मनोरा10
लटोरी10चंद्रपुर10
अंबागढ़ चौकी10बरपाली10
सारागांव10शंकरगढ़10
सन्ना10कुनकुरी10
सक्ती10

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button