छत्तीसगढ़

Lift Irrigation Scheme : खूंटाघाट जलाशय सिंचाई योजना के लिए 48.92 करोड़ स्वीकृत, 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा (Lift Irrigation Scheme) उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा में खूंटाघाट जलाशय उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 48 करोड़ 92 लाख 61 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के लागू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राज्य शासन से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के ग्राम नेवसा में प्रस्तावित उद्वहन सिंचाई योजना (Lift Irrigation Scheme) के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सोलर पंप और पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और खेती को भी मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़े : Fish Farming : 20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प, सिंचाई और मछलीपालन से बदल रही है ग्रामीणों की जिंदगी

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

इस परियोजना के अंतर्गत कुल 1800 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इसमें से 1400 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल के लिए और 400 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस खूंटाघाट जलाशय आधारित सिंचाई योजना (Lift Irrigation Scheme) से क्षेत्र में कृषि उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी और किसानों की आय में सुधार आएगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

योजना के तहत जलाशय से पानी उठाकर पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सोलर पंप का उपयोग किया जाएगा, जिससे बिजली की खपत भी कम होगी और पर्यावरण के अनुकूल सिंचाई व्यवस्था विकसित की जा सकेगी। इस तरह की सोलर पंप आधारित उद्वहन सिंचाई व्यवस्था (Lift Irrigation Scheme) किसानों के लिए लंबे समय तक उपयोगी साबित हो सकती है।

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने इस परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही खूंटाघाट जलाशय उद्वहन सिंचाई योजना (Lift Irrigation Scheme) के कार्यों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

खेती का रकबा भी बढ़ेगा Lift Irrigation Scheme

सरकार का कहना है कि इस योजना के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी समाधान मिलेगा। पानी की उपलब्धता बढ़ने से खेती का रकबा भी बढ़ेगा और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी उद्वहन सिंचाई परियोजनाएं (Lift Irrigation Scheme) ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। इससे जल संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है और दूरस्थ क्षेत्रों तक भी सिंचाई का पानी पहुंचाया जा सकता है।

इस परियोजना के लागू होने के बाद बिल्हा विकासखंड के कई गांवों के किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इससे खेती की उत्पादकता में वृद्धि होने के साथ-साथ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

 

ये भी पढ़े : PM Awas Yojana Scam : पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, सचिव समेत कई कर्मचारी बर्खास्त

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button