पेंशन का इंतजाम! LIC की स्कीम में हर महीने मिलेंगे करीब 7 हजार, जानें कितने करना होगा पहले जमा

रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी की तलाश कर रहे लोगों के लिए LIC Smart Pension Plan एक विकल्प है। इसमें एकमुश्त रकम जमा करके चुने गए विकल्प के अनुसार जीवनभर पेंशन मिल सकती है। LIC के उदाहरण में 60 साल की उम्र और 10 लाख रुपये के निवेश पर सालाना 85 हजार रुपये की पेंशन बताई गई है।

नौकरी या कारोबार से रिटायर होने के बाद सबसे बड़ी चिंता नियमित आमदनी की होती है। ऐसे में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की LIC Smart Pension Plan योजना उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकती है, जो एकमुश्त रकम जमा करके जीवनभर पेंशन पाना चाहते हैं। इस योजना में हर महीने प्रीमियम भरने की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक बार रकम जमा करने पर चुने गए विकल्प के अनुसार पेंशन मिलती है।

यह भी पढ़ें : जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे PM मोदी, आज पहुंच रहे हैं बस्तर

 

एकमुश्त निवेश का विकल्प

LIC Smart Pension Plan एक इमीडिएट एन्युटी प्लान है। यानी इसमें निवेशक को एक साथ पूरी रकम जमा करनी होती है। इसके बाद चुने गए पेंशन विकल्प के अनुसार मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना भुगतान मिलता है। इस योजना में सिंगल लाइफ और ज्वाइंट लाइफ जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं। यानी जरूरत के अनुसार व्यक्ति अपने लिए या जीवनसाथी को शामिल करते हुए पेंशन का विकल्प चुन सकता है।

 

यह भी पढ़ें :  दिवाली पर कारोबारी ने खोला खजाना! 20 कर्मचारियों को बांटे 1-1 लाख रुपये से ज्यादा, नोटों की गड्डियां देख हुए भावुक

 

10 लाख पर कितनी पेंशन

LIC के आधिकारिक ब्रोशर में 60 साल की उम्र के व्यक्ति और ₹10 लाख के निवेश का उदाहरण दिया गया है। इसमें अलग-अलग विकल्पों के तहत सालाना पेंशन की रकम बताई गई है।

पेंशन विकल्पसालाना पेंशनमासिक औसत
ऑप्शन A – जीवनभर पेंशन85,0007,083
B1 – 5 साल गारंटी84,5007,042
B2 – 10 साल गारंटी83,2006,933
B3 – 15 साल गारंटी81,4006,783
B4 – 20 साल गारंटी79,2006,600

ये आधिकारिक ब्रोशर में दिए गए सालाना भुगतान के आधार पर निकाले गए मासिक औसत हैं। वास्तविक भुगतान चुने गए पेंशन मोड और लागू दरों के अनुसार अलग हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस से हार्दिक पंड्या की हुई विदाई! अब इस टीम के लिए खेलेंगे, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री

 

गारंटी वाले विकल्प भी

इस योजना में निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार पेंशन का विकल्प चुन सकता है। ऑप्शन A में व्यक्ति को जीवनभर पेंशन मिलती है, लेकिन उसकी मृत्यु के बाद भुगतान बंद हो जाता है। वहीं B1, B2, B3 और B4 विकल्पों में क्रमशः 5, 10, 15 और 20 साल की गारंटीड अवधि मिलती है। इस अवधि में पेंशनधारक की मृत्यु होने पर शेष गारंटी अवधि का भुगतान नियमानुसार किया जाता है।

 

यह भी पढ़ें : दिवाली पर सिर्फ 70 मिनट के लिए खुलेगा शेयर बाजार, जान लें कब होगी खरीदारी और कब बजेगी क्लोजिंग बेल

 

 

कौन कर सकता है निवेश

LIC Smart Pension Plan में न्यूनतम प्रवेश आयु 18 साल है। अधिकतम आयु चुने गए एन्युटी विकल्प के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। योजना में न्यूनतम खरीद मूल्य 1 लाख है। इसमें एकमुश्त रकम जमा करनी होती है और पेंशन भुगतान की अवधि मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना चुनी जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें : पेट्रोल छोड़िए, बिजली से चलाइए! सालभर में स्कूटर का खर्च 1,564 रुपये, लांच हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर

 

निवेश से पहले समझें

यह योजना उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी चाहिए। हालांकि, पेंशन की रकम उम्र, निवेश राशि, चुने गए विकल्प और लागू दरों पर निर्भर करती है। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अलग-अलग विकल्पों में मृत्यु के बाद मिलने वाले लाभ अलग होते हैं। निवेश से पहले LIC का आधिकारिक ब्रोशर और सभी नियम-शर्तें जरूर जांच लें।

 

यह भी पढ़ें : बिना राशन कार्ड अटक सकता है इन योजनाओं का लाभ! जानें कैसे बनवाएं नया कार्ड

 

 

Back to top button