
जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे PM मोदी, आज पहुंच रहे हैं बस्तर
दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाने जा रहे हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने जवानों के बलिदान और तपस्या को नमन किया। पीएम ने नक्सल प्रभावित बस्तर में विकास की प्रगति का जिक्र करते हुए देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपोत्सव मनाएंगे। जवानों के बीच दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए पीएम मोदी ने बस्तर रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने वीर जवानों के बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन किया।
यह भी पढ़ें : दिवाली पर कारोबारी ने खोला खजाना! 20 कर्मचारियों को बांटे 1-1 लाख रुपये से ज्यादा, नोटों की गड्डियां देख हुए भावुक
जवानों को किया नमन
बस्तर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे वीर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बस्तर के बदलते हालात और विकास की प्रगति का भी जिक्र किया। उनका यह दौरा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस से हार्दिक पंड्या की हुई विदाई! अब इस टीम के लिए खेलेंगे, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री
देशवासियों को शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को भी दीपावली की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।” पीएम मोदी हर साल दिवाली के अवसर पर सुरक्षा बलों के जवानों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाते रहे हैं। इस बार उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर को चुना है।
यह भी पढ़ें : दिवाली पर सिर्फ 70 मिनट के लिए खुलेगा शेयर बाजार, जान लें कब होगी खरीदारी और कब बजेगी क्लोजिंग बेल
फडणवीस की पहल की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी तारीफ की। फडणवीस ने नागपुर जिले के लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान वह अरुणाबाई और रामभाऊ बालपांडे के घर भी ठहरे। पीएम मोदी ने इस पहल को भावुक करने वाला बताते हुए कहा कि यह उस करुणा की भावना को दर्शाता है, जिसके साथ महाराष्ट्र में एनडीए सरकार किसानों के लिए काम कर रही है और उनका कल्याण सुनिश्चित कर रही है।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल छोड़िए, बिजली से चलाइए! सालभर में स्कूटर का खर्च 1,564 रुपये, लांच हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर