सारंगढ़ बिलाईगढ़छत्तीसगढ़

Raipur-Sarangarh-Jharsuguda Rail Line : सारंगढ़ की रेल कनेक्टिविटी के लिए कांग्रेस ने उठाई आवाज, प्रदेश सचिव ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र

Raipur-Sarangarh-Jharsuguda Rail Line सारंगढ़ अंचल की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित रेल कनेक्टिविटी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सरिता मल्होत्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजा है। उन्होंने रायपुर–बलौदाबाजार–सारंगढ़–झारसुगुड़ा रेल लाइन (Raipur-Sarangarh-Jharsuguda Rail Line) को प्राथमिकता के आधार पर जल्द मंजूरी देने और निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है।

 

Raipur-Sarangarh-Jharsuguda Rail Line लाखों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

पत्र में कहा गया है कि सारंगढ़ की रेल कनेक्टिविटी (Raipur-Sarangarh-Jharsuguda Rail Line) केवल परिवहन सुविधा का विषय नहीं है, बल्कि क्षेत्र के लाखों नागरिकों के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और आवागमन से जुड़ा महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा है। करीब 310 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रेल लाइन से सारंगढ़ को रायपुर और झारसुगुड़ा जैसे प्रमुख परिवहन एवं आर्थिक केंद्रों से सीधा जुड़ाव मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

यह भी पढ़ें : Vegetable Price Hike : बारिश की मार से सब्जियों के दाम में उछाल, पालक 200, खेक्सी 150 और करेला 120 रुपये किलो

 

विद्यार्थी, किसान और व्यापारियों को राहत

सरिता मल्होत्रा ने पत्र में कहा कि रायपुर–सारंगढ़–झारसुगुड़ा रेल परियोजना (Raipur-Sarangarh-Jharsuguda Rail Line) शुरू होने से विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर रेल संपर्क से क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

यह भी पढ़ें :  Har Ghar Munga Campaign : अब घर-घर उगेगा मुनगा, 52,553 आंगनबाड़ी केंद्र लगाएंगे 15-15 पौधे; 7.88 लाख परिवार जुड़ेंगे

समयबद्ध कार्ययोजना बनाने की मांग

राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि वे भारत सरकार और रेल मंत्रालय का ध्यान इस परियोजना की ओर आकृष्ट करें। पत्र में परियोजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, आवश्यक स्वीकृतियां और वित्तीय प्रावधान सुनिश्चित करने के साथ निर्माण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने की मांग की गई है। रेल लाइन निर्माण (Raipur-Sarangarh-Jharsuguda Rail Line) को आगामी रेलवे योजनाओं में प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Cooperative Bank Scam : सहकारी बैंकों में 60 करोड़ की हेराफेरी, बरमकेला में 18.13 करोड़ का खेल, 63 पर कार्रवाई

 

जरूरत हो तो दोबारा सर्वे और डीपीआर की समीक्षा

मल्होत्रा ने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप परियोजना का पुनः सर्वेक्षण कराया जाए। साथ ही लागत का नए सिरे से आकलन और डीपीआर की समीक्षा कर रायपुर–बलौदाबाजार–सारंगढ़–झारसुगुड़ा रेल लाइन (Raipur-Sarangarh-Jharsuguda Rail Line) को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए।

 

यह भी पढ़ें :  Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : हल्दी लगाओ और अपनी कमाई बढ़ाओ, विष्णु सरकार दे रही किसानों को अनुदान

‘आश्वासन नहीं, ठोस पहल चाहिए’

प्रदेश कांग्रेस सचिव ने कहा कि यह रेल लाइन कोई चुनावी जुमला या केवल चुनाव के समय किया जाने वाला वादा नहीं होना चाहिए। यह सारंगढ़ की जनता की वर्षों पुरानी आवश्यकता और विकास का अधिकार है। जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सारंगढ़ रेल परियोजना (Raipur-Sarangarh-Jharsuguda Rail Line) को धरातल पर उतारने के लिए ठोस पहल चाहती है।

 

यह भी पढ़ें : Baigan Ki Kheti Chhattisgarh : 3 एकड़ से शुरू की बैगन की खेती, 10 एकड़ में पहुंचा रकबा, अब सालाना 7 लाख की कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button