खेल

IND vs ENG 3rd ODI : रोहित का ऐतिहासिक शतक बेकार… लॉर्ड्स में हारा भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे (IND vs ENG 3rd ODI)  सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया, जहां टीम इंडिया को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, लेकिन उनकी शानदार पारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम सात विकेट पर 360 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Image

रोहित-गिल ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत

388 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम (IND vs ENG 3rd ODI)  को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। शुभमन गिल ने 84 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। यह उनके वनडे करियर का 20वां अर्धशतक था। आदिल राशिद ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें : Rohit Sharma Century : लार्ड्स में रोहित का ऐतिहासिक शतक… सचिन, सईद अनवर समेत कई दिग्गज पीछे छूटे

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

रोहित ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास

इसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। शानदार बल्लेबाजी (IND vs ENG 3rd ODI) करते हुए रोहित ने सिर्फ 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष बल्लेबाज बन गए। रोहित ने 110 गेंदों में 138 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 17 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। यह उनके वनडे करियर का 34वां शतक रहा। आखिरकार जैकब बेथेल ने उन्हें बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया।

कोहली ने निभाया साथ, मध्यक्रम फिर हुआ फ्लॉप

रोहित और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर भारत की उम्मीदें बनाए रखीं। विराट ने 60 गेंदों में 74 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। यह उनके वनडे करियर का 79वां अर्धशतक था।

हालांकि इसके बाद भारतीय मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया। ईशान किशन 14 रन, श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले, केएल राहुल 12 रन और अक्षर पटेल सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। रनचेज (IND vs ENG 3rd ODI) के आखिरी ओवरों में गुरनूर बरार (18*) और अर्शदीप सिंह (15*) नाबाद लौटे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इंग्लैंड ने बनाया लॉर्ड्स का सबसे बड़ा वनडे स्कोर

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड (IND vs ENG 3rd ODI)  ने लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम ने 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 387 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

Image

दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी कर भारत के खिलाफ इंग्लैंड (IND vs ENG 3rd ODI)  की सबसे बड़ी वनडे ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 2019 में जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो द्वारा बनाए गए 160 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। बेन डकेट ने 135 गेंदों में 141 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 18 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं जैकब बेथेल 93 गेंदों में 91 रन बनाकर शतक से चूक गए।

रूट और बटलर ने आखिर में मचाई तबाही

हैरी ब्रूक जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद जो रूट और पूर्व कप्तान जोस बटलर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने अंतिम 21 गेंदों में नाबाद 63 रन जोड़ दिए।  जो रूट ने 48 गेंदों में नौ चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन ठोक दिए। इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाजी (IND vs ENG 3rd ODI) ने भारत के सामने 388 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया।

भारतीय गेंदबाजों की रही मुश्किल परीक्षा

लॉर्ड्स की बल्लेबाजी (IND vs ENG 3rd ODI)  के अनुकूल पिच पर भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में संघर्ष करते नजर आए। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट हासिल किए, जबकि प्रिंस यादव को एक सफलता मिली। इसके अलावा कोई भी गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल नहीं रहा।

Image

रोहित ने बनाए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

हालांकि भारत मुकाबला हार गया, लेकिन रोहित शर्मा के लिए यह मैच ऐतिहासिक बन गया। ऐतिहासिक शतक (IND vs ENG 3rd ODI) के साथ वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष बल्लेबाज बने। साथ ही इंग्लैंड की धरती पर उनका यह आठवां वनडे शतक रहा, जिसके दम पर उन्होंने सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, एबी डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। 39 वर्ष की उम्र में लगाया गया यह शतक उनके शानदार करियर की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गया, लेकिन टीम इंडिया के लिए यह उपलब्धि जीत में नहीं बदल सकी।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button