छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं (WhatsApp Electricity Bill) के लिए राहत और सुविधा से जुड़ी एक बड़ी पहल की गई है। अब प्रदेश के उपभोक्ताओं को उनका बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अपने मोबाइल पर पूरा डिटेल बिल पीडीएफ फॉर्मेट में प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा बिजली बिल सेवा को पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
इस सुविधा (WhatsApp Electricity Bill) के शुरू होने से उपभोक्ता न सिर्फ अपना बिजली बिल सुरक्षित रख सकेंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर मिले बिल में ही एक क्लिक से ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इससे उपभोक्ताओं को न तो बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाकर भुगतान करने की जरूरत होगी।
प्रदेश में 65 लाख उपभोक्ता (WhatsApp Electricity Bill)
प्रदेश में वर्तमान में लगभग 65 लाख बिजली उपभोक्ता (WhatsApp Electricity Bill) हैं। इनमें से करीब 40 लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर कंपनी के रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड हैं। इन रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं में से लगभग 30 लाख उपभोक्ता व्हाट्सएप का नियमित उपयोग करते हैं। पावर कंपनी इन्हीं उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल भेजेगी, जिससे कागजी बिल की निर्भरता भी धीरे-धीरे कम होगी।
WhatsApp Electricity Bill रीडिंग होते ही मिलेगा बिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक मीटर रीडिंग के समय उपभोक्ताओं को घर पर कागजी बिल की प्रति दी जाती थी और एसएमएस के जरिए बिल की सूचना भेजी जाती थी। अब इस व्यवस्था में एक और महत्वपूर्ण सुविधा जोड़ दी गई है। मीटर रीडिंग दर्ज होते ही उपभोक्ता को व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए पूरा डिटेल बिल प्राप्त होगा। यह व्हाट्सएप बिल सेवा (WhatsApp Electricity Bill) उपभोक्ताओं के लिए समय और श्रम दोनों की बचत करेगी।
WhatsApp Electricity Bill तीन भाषाओं में मिलेगा बिल
उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर मिलने वाला यह बिल हिंदी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा में भी उपलब्ध रहेगा। इसके लिए उपभोक्ता मोर बिजली ऐप में दिए गए लैंग्वेज प्रिफरेंस विकल्प के माध्यम से अपनी पसंद की भाषा का चयन कर सकते हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को समान रूप से सुविधा मिलेगी।
वेरीफाइड आईडी से ही भेजेगा विभाग
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह व्हाट्सएप संदेश केवल छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की ऑफिशियल और वेरीफाइड आईडी से ही भेजा जाएगा, जिस पर ब्लूटिक रहेगा। इसमें ऑफिशियली वेरीफाइड मोबाइल नंबर 942555-1912 दर्ज रहेगा, जिससे उपभोक्ता किसी भी फर्जी मैसेज या धोखाधड़ी से बच सकें। यह सुरक्षित बिल प्रणाली (WhatsApp Electricity Bill) उपभोक्ताओं के भरोसे को और मजबूत करेगी।
जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप नंबर अभी कंपनी में रजिस्टर्ड नहीं हैं, उन्हें इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अपना नंबर रजिस्टर कराना होगा। मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन के लिए उपभोक्ता मोर बिजली ऐप, टोल फ्री नंबर 1912 या अपने नजदीकी बिजली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस नई डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उनके अनुसार, ऑनलाइन बिजली बिल व्यवस्था (WhatsApp Electricity Bill) से न सिर्फ उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी, बल्कि कंपनी की सेवाएं भी और अधिक पारदर्शी बनेंगी।
WhatsApp Electricity Bill कैसे रजिस्टर्ड कराएं मोबाइल नंबर
व्हाट्सएप पर बिजली बिल प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करना होगा या मोर बिजली ऐप के माध्यम से अपना व्हाट्सएप नंबर दर्ज कराना होगा। इसके लिए उपभोक्ता को 10 अंकों वाला उपभोक्ता क्रमांक (बीपी नंबर), अंतिम बिल भुगतान की तारीख और राशि बतानी होगी। सत्यापन के बाद नंबर रजिस्टर्ड कर लिया जाएगा और इसके बाद उपभोक्ता को भी व्हाट्सएप से बिजली बिल मिलने लगेगा।







Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




