Breaking News

Post Office Schemes : पोस्ट ऑफिस की ये 5 धांसू स्कीम, जोरदार रिटर्न

Post Office Schemes India : हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ सेविंग करके उसे ऐसी जगह निवेश (Post Office Schemes) करना चाहता है, जहां पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही बेहतर रिटर्न भी मिले। इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकारी स्कीम्स काफी पॉपुलर हैं, जिनमें निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है। यानी ये योजनाएं रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट के तौर पर जानी जाती हैं और 7-8% से ज्यादा का आकर्षक ब्याज भी देती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 दमदार पोस्ट ऑफिस स्कीम के बारे में।

पहली स्कीम : महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC)

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC)

महिलाओं के लिए साल 2023 से शुरू की गई महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र स्कीम पर सरकार 7.5% का ब्याज दे रही है। दो साल की मैच्योरिटी वाली इस योजना में सिर्फ 1000 रुपये से खाता खोला जा सकता है। इसमें अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम (Post Office Schemes) में आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है और एक साल बाद जमा राशि का 40% निकाला जा सकता है।

दूसरी स्कीम: सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

पोस्ट ऑफिस की सबसे लोकप्रिय स्कीम में से एक सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए खास है। इसमें 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोला जाता है। सरकार इसमें करीब 8.2% तक ब्याज देती है। सालाना 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है और 15 साल तक निवेश जारी रखना होता है। यह स्कीम (Post Office Schemes) बेटी के भविष्य के लिए मजबूत फंड तैयार करती है और टैक्स छूट का लाभ भी देती है।

तीसरी स्कीम: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

Post Office Schemes  पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है, जो खासतौर पर टैक्स फ्री सेविंग के लिए जाना जाता है। इसमें 7.1% सालाना ब्याज मिलता है और इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट भी मिलती है। इसमें 500 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है और सालाना 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। यह स्कीम (Post Office Schemes) 15 साल के लॉक-इन पीरियड के साथ आती है और मैच्योरिटी पर पूरी राशि टैक्स फ्री होती है।

चौथा स्कीम: पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम एक ऐसी योजना है, जिसमें एकमुश्त निवेश के बाद हर महीने निश्चित आय मिलती है। इस पर 7.4% सालाना ब्याज मिलता है। इसमें 1000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। सिंगल अकाउंट में 9 लाख और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम (Post Office Schemes) के जरिए हर महीने निश्चित कमाई का विकल्प मिलता है।

पांचवीं स्कीम: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)

रिटायरमेंट के बाद नियमित आय के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम बेहद फायदेमंद है। इसमें 8.2% तक का ब्याज मिलता है, जो बैंक एफडी से भी ज्यादा है। इसमें 1000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। सिंगल अकाउंट में 15 लाख और जॉइंट में 30 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम (Post Office Schemes) के जरिए हर महीने करीब 20,500 रुपये तक की आय संभव है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button