Chakradhar Samaroh 2025 :- हुनर की कोई सीमा नहीं: दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुति से भावुक हुए दर्शक

चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल

राहुल ठाकुर ने समारोह में अपनी गायकी की छाप छोड़ी

रायगढ़, 4 सितम्बर 2025 अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 (Chakradhar Samaroh) के मंच पर जब प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से सजी अपनी प्रस्तुति दी, तो पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। सुरों की इस जादुई धुन ने दर्शकों को भावुक कर दिया और यह साबित कर दिया कि हुनर की कोई सीमा नहीं होती।
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट दिव्य धुन के तहत दिव्यांग बच्चों का एक विशेष बैंड बनाया गया है, जिन्हें कला केंद्र रायपुर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट ने उन बच्चों को नई पहचान दी है, जिनके लिए कभी मंच तक पहुँचना एक सपना था। हारमोनियम, तबला और सुर-साधना से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रसिद्ध गायक राहुल ठाकुर ने भी अपने स्वरों से वातावरण को और अधिक मधुर व भावपूर्ण बना दिया। राहुल ठाकुर प्रोजेक्ट दिव्य धुन के संचालक हैं। जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में वे कला केंद्र का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। कोरबा में जन्मे राहुल का बचपन संगीत की धुनों में ही बीता। राहुल ने छोटे मंचों से शुरुआत की और आज 200 से अधिक बड़े आयोजनों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

Back to top button