Crime Newsछत्तीसगढ़

Khallari Ropeway Accident : खल्लारी रोप-वे हादसा, मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान, 1 और घायल ने तोड़ा दम

Ropeway Accident : विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुए रोप-वे हादसे (Khallari Ropeway Accident) में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालु के परिजन को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

इलाज के दौरान एक और की मौत Khallari Ropeway Accident

उधर, खल्लारी माता मंदिर स्थित रोपवे में 22 मार्च को हुए हादसे (Khallari Ropeway Accident) में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोविंद स्वामी ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, खल्लारी स्थित प्रसिद्ध मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल टूटने से यह हादसा हुआ था, जिसमें घटना के दौरान 28 वर्षीय आयुषी साठकर निवासी रायपुर की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे (Khallari Ropeway Accident) में 16 अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था।

गोविंद स्वामी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। स्वजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार शाम उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वामी परिवार के पृथ्वीराज स्वामी ने उनके निधन की पुष्टि की है। इस घटना (Khallari Ropeway Accident) के बाद महासमुंद जिले में शोक का माहौल है। गोविंद स्वामी शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार से थे और उनके निधन से क्षेत्र में गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button