T20 World Cup 2026 : भारत ने टी20 वर्ल्डकप 2026 (T20 WC 2026) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड पर 96 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। टीम के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं टीम इंडिया की जीत के 5 हीरो…
संजू सैमसन (T20 WC 2026)
संजू सैमसन जिन्हें वर्ल्डकप के शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन बाद के 5 मुकाबलों में संजू ने ऐसा खेल दिखाया कि उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। सुपर-8 के निर्णायक मैच और सेमीफाइनल के बाद फाइनल में उनका बल्ला जमकर बोला। उन्होंने खिताबी मैच में 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। संजू की इस पारी की बदौलत ही भारत 255 रन के विशाल टोटल तक पहुंच सका। संजू ने टी20 वर्ल्डकप के 5 मैचों में करीब 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। इस लाजबाव प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
ये भी पढ़े : PM Surya Ghar Yojana Scam : किसानों से दस्तावेज लेकर घटिया सोलर किट देने का आरोप, आईडी लॉक कर फंसा रहे वेंडर
जसप्रीत बुमराह (T20 WC 2026)
जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर बताया कि इस जेनरेशन के वह सबसे महान गेंदबाज हैं। उन्होंने फाइनल में 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने अहम मौकों पर विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड के बैटर्स को बड़ी साझेदारी नहीं करने दी। बुमराह ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र को आउट किया। इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे ओवर में जेम्स नीशम और मैट हेनरी को बोल्ड किया। वहीं आखिरी ओवर में उन्होंने मिचेल सैंटनर को भी बोल्ड कर पवेलियन रवाना किया।
अभिषेक शर्मा (T20 WC 2026)
वर्ल्ड के नंबर-1 टी20 बैटर अभिषेक शर्मा पूरे वर्ल्डकप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। लेकिन, खिताबी मुकाबले में उन्होंने फॉर्म में वापसी की। अभिषेक ने 21 गेंदों पर 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। अभिषेक के छक्कों ने कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर को गेंदबाजी में बदलाव करने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इसका अभिषेक पर कोई असर नहीं पड़ा, उन्होंने अपनी धुआंधार बैटिंग जारी रखी। उनकी इस पारी ने भारत को पावरप्ले में ही मैच पर पकड़ बनाने का मौका दिया।
ईशान किशन (T20 WC 2026)
शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने खिताबी मुकाबले में भी अपनी फॉर्म बरकरार रखी। अहम मैच में तूफानी अर्धशतक लगाकर ईशान ने यह साबित किया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। उन्होंने फाइनल में 25 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। ईशान की पारी की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने संजू के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक बड़ी साझेदारी की जिससे न्यूजीलैंड का मनोबल टूट गया।
अक्षर पटेल (T20 WC 2026)
अक्षर पटेल ने अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबिक की। उन्होंने न केवल न्यूजीलैंड के खतरनाक ओपनर फिन एलन को मात्र 9 रन पर चलता किया। इसके बाद उन्होंने ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को भी आउट किया। अक्षर पटेल ने तीन ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके।
ये भी पढ़े : Crusher Expansion : आर्यन मिनरल्स के क्रशर विस्तार पर विरोध तेज, मंत्री-विधायक की चुप्पी पर सवाल

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


