SKY TMT Director Vikas Agarwal’s birthday celebrated with great enthusiasm स्काई टीएमटी के निदेशक विकास अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

2 Min Read

राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ रायगढ़ :-स्काई टीएमटी प्लांट परिसर (SKY TMT )में कंपनी के निदेशक श्री विकास अग्रवाल का जन्मदिन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।(Sky TMT Director Vikas Agarwal’s birthday celebrated with great enthusiasm इस अवसर पर प्लांट परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने श्री विकास अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व एवं कंपनी की प्रगति में उनके योगदान की सराहना की।IMG 20260215 WA0033

जन्मदिन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, अतिथियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गोपाल शर्मा, दिग्विजय पटेल, अतुल कुमार माथुर, कमल पटेल, वी. सुरेश नायडू, राज कुमार पटेल, चंद्रसेन माली, डी . सिवारमन, राजेंद्र त्यागी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।IMG 20260215 WA0028

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री विकास अग्रवाल ने सभी कर्मचारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी की निरंतर प्रगति कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन, भंडारे के प्रसाद वितरण एवं शुभकामनाओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading