Skoda Kushaq Facelift : 10.69 लाख कीमत, प्रीमियम फीचर्स के साथ दमदार एसयूवी भारत में लॉन्च

By admin
5 Min Read
Skoda Kushaq Facelift

Skoda Kushaq Facelift : स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift) भारत में लॉन्च हो गई है। ये कंपनी की दमदार एसयूवी है, जो दो इंजन ऑप्शन में आती है। कंपनी ने इस कार में कई नए फीचर्स को जोड़ा है और इसके फ्रंट व रियर डिजाइन को भी अपडेट किया है। अब इस नई एसयूवी में मसाज वाली रियर सीट्स और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे इसका कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी लेवल पहले से काफी बेहतर हो गया है।

स्कोडा आटो मोबाइल कंपनी ने अपनी इस नई कार कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कार पांच वेरिएंट्स—क्लासिक प्लस, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो में आती है। इसमें 1 लीटर टीएसआई और 1.5 लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया गया है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं।

अपडेटेड कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift) में कंपनी ने पूरे लाइनअप में वैल्यू को बेहतर बनाने की कोशिश की है। इसमें ज्यादा फीचर्स जोड़े गए हैं, सेफ्टी इक्विपमेंट्स को अपग्रेड किया गया है और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर फोकस किया गया है। यह SUV अब पहले से ज्यादा एडवांस और प्रीमियम नजर आती है।

Skoda kushaq facelift

Skoda Kushaq Facelift कितनी है कीमत

नई कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये रखी गई है। इसमें 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। वहीं 1 लीटर इंजन वाला टॉप मॉडल 16.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाता है। इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमत 12.69 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

ज्यादा पावर और वैल्यू चाहने वाले ग्राहकों के लिए 1.5 लीटर टीएसआई DSG वेरिएंट उपलब्ध है, जिसकी कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार का टॉप वेरिएंट 18.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाता है।

Skoda

इंजन और पावर

कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift) में पहले की तरह दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 1 लीटर टीएसआई इंजन 114 बीएचपी पावर और 178 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।

वहीं 1.5 लीटर टीएसआई इंजन 150 बीएचपी पावर और 250 एनएम टॉर्क देता है। इसमें 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स दिया गया है। बेहतर माइलेज और एफिशिएंसी के लिए इसमें एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

Skoda

एक्सटीरियर में क्या है नया

नई कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift) में कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। इसका फ्रंट फेस ज्यादा शार्प और मॉडर्न बनाया गया है। इसमें स्लिम एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो आईब्रो जैसे DRLs के साथ आते हैं। साथ ही एल-शेप्ड लाइट्स इसे अलग पहचान देती हैं।

कार के बंपर को भी रिडिजाइन किया गया है और इसमें सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। मोंटे कार्लो वेरिएंट में क्रोम की जगह ग्लॉसी ब्लैक फिनिश दी गई है, साथ ही रेड ग्रिल स्ट्रिप्स और यूनिक बैजिंग भी मिलती है। साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन इसमें 16 और 17 इंच के अलॉय व्हील्स का विकल्प मिलता है। रियर में एलईडी लाइट बार दी गई है, जिसमें SKODA की ब्रांडिंग नजर आती है, जो इसे प्रीमियम टच देती है।

 

इंटीरियर और फीचर्स

कार का इंटीरियर ब्लैक और बेज कलर थीम में आता है, जबकि मोंटे कार्लो एडिशन में अलग थीम मिलती है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इस SUV (Skoda Kushaq Facelift) में डुअल कलर एंबियंट लाइटिंग और पैनोरोमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। कार में 491 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जो इसे फैमिली के लिए बेहतर बनाता है।

सबसे खास फीचर इसमें रियर मसाज सीट्स हैं, जो 6-वे वेंटिलेटेड पावर फ्रंट सीट्स के साथ आती हैं। इसके अलावा फ्रंट पार्किंग सेंसर, लेदर अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, 6 स्पीकर ऑडियो सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से भी कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift) काफी मजबूत है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि इसके पिछले मॉडल को ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी और उम्मीद की जा रही है कि यह नया मॉडल भी उसी स्तर की सुरक्षा प्रदान करेगा।

 

 

Share This Article