कारोबार

Skoda Kylaq : बेस में भी ऑटोमेटिक, हर मॉडल में धांसू फीचर्स! लॉन्च हुई नई स्कोडा काइलैक

Skoda Kylaq : स्कोडा कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी (Skoda Kylaq ) बनी हुई है। बीते कल नई Kushaq फेसलिफ्ट के लॉन्च के साथ ही स्कोडा ने Kylaq को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। अब इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में दो नए वेरिएंट जोड़े गए हैं। सबसे खास बात यह है कि अब इसके सेकंड बेस वेरिएंट में भी ऑटोमेटिक (AMT) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा बाकी वेरिएंट्स को भी पहले से ज्यादा फीचर रिच बनाया गया है।

Skoda Kylaq New Variant Launch

स्कोडा इंडिया (Skoda Kylaq ) ने हाल ही में अपनी नई Kushaq फेसलिफ्ट से पर्दा उठाया। बोल्ड डिजाइन, नए स्टाइल एलिमेंट्स और कई अहम बदलावों के साथ पेश की गई कुशाक के मंच से कंपनी ने Kylaq को लेकर भी अहम जानकारी साझा की। स्कोडा ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Kylaq की रेंज को बढ़ाते हुए नए वेरिएंट्स और अपडेटेड कीमतों का खुलासा किया है। अब लाइनअप में एक नया किफायती वेरिएंट Classic+ जोड़ा गया है, वहीं टॉप एंड में Prestige+ नाम का नया वेरिएंट भी शामिल किया गया है।

नए वेरिएंट्स के साथ-साथ स्कोडा ने Kylaq के मिड वेरिएंट्स को भी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स से लैस करने का फैसला किया है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि आने वाले समय में Kylaq का नया Sportline वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। Kylaq के बाजार में आते ही स्कोडा की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया है और यह मॉडल कंपनी के सेल्स चार्ट में अहम भूमिका निभा रहा है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

सभी कीमतें लाख रुपये में एक्स-शोरूम

स्कोडा काइलैक अब कुल 6 ट्रिम्स में उपलब्ध होगी। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ इसकी कीमत 7.59 लाख रुपये से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये तक जाती है। Classic सबसे सस्ता वेरिएंट है, जबकि Prestige+ अब सबसे महंगा और सबसे ज्यादा फीचर्स वाला मॉडल बन गया है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

Classic Plus: बेस वेरिएंट में भी ऑटोमेटिक

नई Kylaq Classic+ को Classic और Signature के बीच पोजिशन किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह वेरिएंट मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में भी उपलब्ध होगा, जो पहले एंट्री लेवल में नहीं मिलता था। इस वेरिएंट में 16 इंच अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो डिमिंग IRVM, ऑटोमैटिक वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अतिरिक्त फीचर्स के चलते Classic+ की कीमत बेस Classic वेरिएंट से करीब 66 हजार रुपये ज्यादा रखी गई है। वहीं ऑटोमैटिक Kylaq अब पहले के मुकाबले करीब 85 हजार रुपये सस्ती हो गई है।

(Skoda Kylaq ) मिड वेरिएंट भी ज्यादा प्रीमियम

स्कोडा ने Signature और Signature+ जैसे मिड स्पेक वेरिएंट्स में भी बड़े अपडेट किए हैं। अब इन दोनों ट्रिम्स में सनरूफ, रियर वाइपर, ऑटो वाइपर्स और ऑटोमैटिक मॉडल्स में पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो पहले सिर्फ टॉप वेरिएंट तक सीमित थे। हालांकि, इन नए फीचर्स के साथ कीमतों में हल्की बढ़ोतरी भी की गई है। Signature वेरिएंट की कीमत अब 9.43 लाख से 10.43 लाख रुपये हो गई है, जबकि Signature+ की कीमत 10.77 लाख से 11.77 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

Prestige Plus हुआ ज्यादा फीचर लोडेड

नया Prestige+ वेरिएंट पुराने Prestige से ज्यादा फीचर्स के साथ पेश किया गया है। अंतर बनाए रखने के लिए पुराने Prestige वेरिएंट से 6-वे पावर्ड फ्रंट सीट्स हटा दी गई हैं, जिससे उसकी कीमत करीब 24 हजार रुपये कम हुई है। इसके बावजूद Kylaq का टॉप वेरिएंट 12.99 लाख रुपये की कीमत पर ही बना हुआ है, लेकिन अब इसे Prestige+ नाम दिया गया है।

कुल मिलाकर स्कोडा ने Kylaq को हर बजट और जरूरत के हिसाब से पहले से ज्यादा आकर्षक बना दिया है। नए वेरिएंट्स और फीचर अपडेट्स के साथ यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबले को और भी तेज करने वाली है। स्कोडा जल्द ही Kylaq Sportline वेरिएंट भी लॉन्च करेगी, जो ज्यादा स्पोर्टी लुक के साथ आएगा। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, हालांकि इंजन और मैकेनिकल सेटअप में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button