T20 World Cup 2026 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्डकप का फाइनल (Sanju Samson Records) मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। मैच में संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन की पारी खेली। यह इस टूर्नामेंट में उनका लगातार 80+ स्कोर है। इस यादगार पारी के साथ ही संजू ने विराट कोहली और केन विलियमसन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कैसे?
संजू सैमसन (Sanju Samson Records) वर्ल्डकप के खिताबी मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के नाम था। दोनों ने ही 85-85 रन की पारी खेली थी। इस सूची में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है। जिन्होंने 2014 के वर्ल्डकप के फाइनल में 77 और 2024 के वर्ल्डकप फाइनल में 76 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़े : Dhurandhr 2 Advance Booking : रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रच दिया इतिहास
लगातार तीन बार शतक से चूके Sanju Samson Records
इस वर्ल्डकप में संजू सैमसन (Sanju Samson Records) को शुरुआती कुछ मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन पिछले तीनों ही अहम मैचों में संजू सैमसन का बल्ला जमकर चला है। वह तीनों ही बार शतक के करीब जाकर उसे पूरा नहीं कर सके। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में संजू ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए थे।
इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में संजू ने 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के लगाकर 89 रन बनाए। आज खिताबी मुकाबले में भी उनके बल्ले से 89 रन की पारी खेली। इस तरह पिछले तीनों ही मैच में संजू बड़ी पारी खेलने बावजूद शतक से चूके।
ये भी पढ़े : Maruti Suzuki Brezza Facelift : 19Kmpl माइलेज के साथ नए अवतार में आ रही है मारुति की यह दमदार SUV

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



