RAIGARH News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती (RAIGARH Afim Ki Kheti) का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध अफीम की खेती (RAIGARH Afim Ki Kheti) झारखंड के एक व्यक्ति के माध्यम से कराई जा रही थी। आमाघाट के एक स्थानीय किसान से तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर खेत लिया गया था, लेकिन वहां अफीम उगाई जा रही थी। पुलिस ने झारखंड निवासी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में पिछले 15 दिनों के भीतर यह चौथा मामला है, जहां अफीम की खेती (RAIGARH Afim Ki Kheti) पकड़ी गई है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में भी ऐसे ही मामले सामने आए थे।
इधर, रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट इलाके में सामने आए इस बड़े मामले के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को घेरकर सघन जांच शुरू कर दी है। मौके पर अफीम के पौधों की पहचान कर उन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों में हलचल बढ़ गई है।

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह अवैध अफीम की खेती (Opium Farming) किसकी जमीन पर की जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
गौरतलब है कि दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में इस तरह का मामला सामने आने से प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि पूरे जिले में अभियान चलाकर अवैध (RAIGARH Afim Ki Kheti) गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



