Raigarh Crime news: तमनार के मिलूपारा अंधे कत्ल का खुलासा: रक्षक ही निकला भक्षक, चौकीदार साथी ने ही की थी हत्या, मृतक के मुंह में फंसे ‘प्लास्टिक के टुकड़े’ ने खोला राज

4 Min Read

Rajadhani times chhattisgarh Raigarh पुलिस की सटीक जांच — वैज्ञानिक तरीके से की गई सूक्ष्म विवेचना में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी बेनकाब

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस द्वारा मृतक के परिवारजनों, दोस्तों उसके साथ काम करने वाले से पूछताछ कर हर पहलू पर जांच की जा रही थी । लगातार पुलिस आसपास के क्षेत्र लोगो से पूछताछ करने पर दिनांक घटना को घटनास्थल पर आसपास किसी व्यक्तियों के आने जाने की जानकारी नहीं होना बताये जबकि अजहर अली ने 4-5 व्यक्तियों के द्वारा घटना कारित करने की बात बताया था । हर बार पूछताछ में अजहर अली अपना बयान बदल बदल कर घटना के संबंध में नई नई बात बताने लगा कोई नयी बात बताता था । पोस्टमार्टमकर्ता डॉक्टर ने मामले को होमीसाइडल बताकर मृतक के मुंह में एक प्लास्टिक का टुकडा होना बताया, संभवत: जिस वस्तु से मृतक को चोट पहुंचायी गई थी, उसी का हिस्सा/टुकडा था, पुलिस टीम ने इस ओर जांच को बढाया । पुलिस की जांच हर बार प्रार्थी अजहर अली पर जाकर रूक जाती अब पुलिस ने वैज्ञनिक तरीकों से पूछताछ किया गया जिस पर अजहर अली ने घटना दिनांक समय को आरोपी की हत्या करना स्वीकार किया।

आरोपी ने स्वीकारा जुर्म —आरोपी ने विवाद के दौरान मारपीट कर हत्या करना स्वीकारा

आरोपी अजहर अली ने अपने विस्तृत मेमोरंडम कथन में बताया कि घटना दिनांक को मृतक लखन उर्फ धरभईयां चौधरी के साथ ड्यूटी करने के दौरान खाना बनाने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा में उसने लखन चौधरी के साथ मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया और अपने हाथ मे रखे टार्च से लगातार चेहरे पर मारकर चोट पहुंचाकर मृतक का गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से खून लगे टार्च को पानी से धोकर अपने पास रख लिया तथा हत्या करने के समय पहने हुए कपड़ो को आग लगाकर जला दिया तथा टावर के पास लगे रस्सी को काटकर स्वंय पर संदेह न हो सोचकर अपने साथ काम करने वाले अन्य लागों को झूठी कहानी बताकर अज्ञात 4-5 व्यक्ति द्वारा आकर स्वंय एवं मृतक के साथ मारपीट कर मृतक लखन उर्फ धरभईयां चौधरी को साथ लेकर चले गए है बताया । ततपश्चात् आरोपी अजहर अली के मेमोरंडम कथानुसार आरोपी के किराये के मकान में रखे हुए बैग से टार्च को गवाहों के समक्ष पेश किया जिसे जप्त किया गया है, इसी टार्च के प्लास्टिक का एक छोटा टुकडा मृतक के मुंह में मिला था आरोपी के द्वारा हत्या की घटना घटित कर साक्ष्य छिपाना पाये जाने से प्रकरण में धारा 238 बी.एन.एस. विस्तारित की गई।

प्रकरण के आरोपी अजहर अली शेख समीरुद्दीन उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम चउद्वार थाना पुखुरिया जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल मुकाम ग्राम खम्हरिया किराया का मकान थाना तमनार जिला रायगढ़ को कल शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया है

अहम भूमिका — थाना तमनार पुलिस टीम की सूझबूझ और समन्वित कार्रवाई से अंधे कत्ल का सफल खुलासा

इस अंधे कत्ल के सफल खुलासे में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उपनिरीक्षक सुरीतलाल सिदार, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, देव प्रसाद राठिया, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार, रंजीत भगत सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

“रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर प्रोफेशनल इन्वेस्टिगेशन से गंभीर मामले का खुलासा किया है, पूरी टीम को उचित ईनाम दिया जाएगा”


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading