प्रदेश के समग्र विकास में विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ियों (Pravasi Chhattisgarh Conclave 2026) की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 27 एवं 28 मार्च को “प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय आयोजन उत्तर अमेरिका छत्तीसगढ़ प्रवासी संघ (North America Chhattisgarh Association – NACHA) तथा छत्तीसगढ़ एनआरआई संघ (NRI Association of Chhattisgarh) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव (Pravasi Chhattisgarh Conclave 2026) के रूप में एक वैश्विक संवाद मंच के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
इस कॉन्क्लेव में भारत से बाहर विभिन्न देशों में निवासरत छत्तीसगढ़ के रहवासी भाग लेंगे। उत्तर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, मध्य-पूर्व और एशिया के कई देशों से प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की सहभागिता प्रस्तावित है। आयोजन समिति के अनुसार, कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए पंजीयन प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक प्रवासी नागरिक इस मंच से जुड़ सकें और राज्य के विकास में अपनी भूमिका तय कर सकें।
Pravasi Chhattisgarh Conclave 2026 आर्थिक विकास से जोड़ने का सुनियोजित प्रयास
कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास से जोड़ने का सुनियोजित प्रयास किया जाएगा। यह मंच केवल भावनात्मक जुड़ाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रवासी सम्मेलन (Pravasi Chhattisgarh Conclave 2026) को एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां ठोस निवेश प्रस्ताव, नीति संवाद और दीर्घकालिक सहयोग की रूपरेखा तैयार हो सके।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ (Pravasi Chhattisgarh Conclave 2026) में निवेश की संभावनाओं, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग विकास और स्टार्टअप विकास जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। खास तौर पर राज्य में उभरते औद्योगिक सेक्टर्स, आईटी, एग्री-टेक, माइनिंग आधारित उद्योग, ग्रीन एनर्जी और टूरिज्म सेक्टर में प्रवासी निवेश की संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। कॉन्क्लेव (Pravasi Chhattisgarh Conclave 2026) के माध्यम से सरकार और प्रवासी समुदाय के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की मंशा है।
आयोजन के दौरान प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के अनुभव, वैश्विक नेटवर्क और संसाधनों के माध्यम से राज्य के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा होगी। कई प्रवासी विशेषज्ञ अपने-अपने देशों में अर्जित अनुभव साझा करेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को वैश्विक दृष्टिकोण और तकनीकी समझ मिल सकेगी। इस संवाद से स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार आधारित परियोजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इस प्रवासी छत्तीसगढ़ मंच (Pravasi Chhattisgarh Conclave 2026) का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश और प्रवासी छत्तीसगढ़ी समाज के बीच संवाद को सुदृढ़ करना और सहयोग की नई संभावनाओं को तलाशना है। लंबे समय से यह महसूस किया जा रहा था कि विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ियों की क्षमता, अनुभव और संसाधनों का समुचित उपयोग राज्य के विकास में नहीं हो पा रहा है। यह कॉन्क्लेव उसी कमी को दूर करने की दिशा में एक ठोस प्रयास माना जा रहा है।
कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इसमें नीति निर्धारक, निवेशक, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ, पर्यटन प्रमोटर्स और स्टार्टअप मेंटर शामिल रहेंगे। इनके साथ संवाद के जरिए राज्य के लिए दीर्घकालिक विकास मॉडल पर मंथन किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ की पहचान को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूती मिल सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आयोजन को लेकर कहा कि प्रवासी छत्तीसगढ़ी प्रदेश की अमूल्य पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहकर कार्य कर रहे छत्तीसगढ़ी नागरिक अपने ज्ञान, अनुभव और निवेश के माध्यम से राज्य के विकास को नई गति दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार चाहती है कि प्रवासी छत्तीसगढ़ी प्रदेश के औद्योगिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं और इस कॉन्क्लेव (Pravasi Chhattisgarh Conclave 2026) के माध्यम से उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है।
राज्य सरकार का मानना है कि यह आयोजन केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ और प्रवासी समाज के बीच दीर्घकालिक साझेदारी की नींव रखेगा। आने वाले वर्षों में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों (Pravasi Chhattisgarh Conclave 2026) की भागीदारी से निवेश, रोजगार, नवाचार और सामाजिक विकास के नए अध्याय लिखे जा सकेंगे। राजधानी रायपुर में होने वाला यह कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ को वैश्विक मानचित्र पर और अधिक प्रभावशाली रूप से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होने की उम्मीद है।

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



