गजानंद निषाद, Baramkela News : मानसून को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा तीन माह का राशन (PDS Server Error) एक साथ वितरण करने का निर्णय लिया गया है, लेकिन यह निर्णय अब ग्रामीण हितग्राहियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड की अधिकांश राशन दुकानों पर लंबी लाइनें, सर्वर की समस्या, और बार-बार मांगे जा रहे ओटीपी के चलते हितग्राहियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम साल्हेओना की राशन दुकान (PDS Server Error)पर पिछले एक सप्ताह से हर रोज सुबह 4 बजे से लाइन लग रही है। ग्राम दादरपाली के हितग्राही रामरतन चौहान और रवि सागर जैसे कई ग्रामीणों ने बताया कि एक कार्डधारी को 3 से 6 बार तक OTP का इंतजार, और बार-बार फिंगरप्रिंट देने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।
सरकारी निर्देश के तहत तीन माह का चावल (PDS Server Error) एक साथ वितरण किया जा रहा है, जिसमें सामान्य राशन कार्डधारी को तीन बार, अंत्योदय कार्डधारी को चार बार और बीपीएल कार्डधारी को छह बार ओटीपी की जरूरत पड़ रही है। यदि मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो राशन देने से इनकार किया जा रहा है और हितग्राहियों को लोक सेवा केंद्र भेजा जा रहा है।
कई दिनों तक दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे (PDS Server Error)
स्थिति तब और खराब हो जाती है जब POS मशीनें एक दिन में सिर्फ 25-30 कार्ड ही प्रोसेस कर पाती हैं। इसके बाद मशीनें काम करना बंद कर देती हैं और दुकानों को अगले दिन तक बंद करना पड़ता है। इस व्यवस्था के कारण एक ही हितग्राही को कई दिनों तक दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
60 वर्षीया पूना झारा और साहेब राम पटेल जैसे वरिष्ठ नागरिकों को, जिनके पास मोबाइल नहीं है या नंबर लिंक नहीं है, बिना राशन के लौटना पड़ रहा है। दुकानदार भी परेशान हैं क्योंकि उन्हें एक ही पेपर रोल में सिर्फ 15 ट्रांजेक्शन का प्रिंट मिल पा रहा है और विभाग द्वारा पर्याप्त रोल नहीं दिए जा रहे। विभागीय कर्मचारी दुकानदारों से कह रहे हैं कि खुद से खरीदकर उपयोग करें। राशन दुकान संघ के अध्यक्ष द्वारा इस समस्या की शिकायत राज्य खाद्य मंत्री से की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ।
जानिए, ग्रामीण क्या बोले (PDS Server Error)
हितग्राही रामरतन चौहान ने बताया — “तीन माह का चावल पाने के लिए 6-7 बार अंगूठा लगवाना पड़ता है। इससे आधे घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। पहले सिर्फ एक बार में तीन महीने का राशन मिल जाता था।”
ग्राम साल्हेओना के हितग्राही रवि सागर ने कहा — “रात 4 बजे से लाइन में लगकर चावल लेना पड़ा। सर्वर की समस्या के कारण देरी हो रही है। सॉफ्टवेयर सिस्टम में तत्काल सुधार जरूरी है।”







Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



