राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में छत्तीसगढ़ को गौरव – अमर पारवानी का पुनः चयन

राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ रायगढ़:- नई दिल्ली। भारत सरकार ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में नए सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि बोर्ड के चेयरमैन पद पर पूर्व में ही  सुनील सिंघी का चयन किया जा चुका था। अब ताज़ा नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ से  अमर पारवानी का पुनः चयन हुआ है।

अपनी इस नियुक्ति पर  अमर पारवानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील सिंघी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि – “यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं प्रयासरत रहूँगा कि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को भारत सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो।”

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारी वर्ग की समस्याओं के निराकरण, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और नीतिगत परामर्श का प्रमुख मंच है।  पारवानी के अनुभव और सक्रियता से प्रदेश सहित पूरे देश के व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है उन्होंने कहा कि पुनः मनोनयन छत्तीसगढ़ के व्यापारी समाज के लिए गर्व का विषय है और इससे प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त प्रतिनिधित्व मिलेगा।

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारी हितों की सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और नीतिगत परामर्श का प्रमुख मंच है। नई नियुक्तियों से देशभर के व्यापारियों को और अधिक सशक्त प्रतिनिधित्व मिलेगा।

Back to top button