JSW नहरपाली प्लांट में बड़ा हादसा, बेल्ट में फंसने से डिप्टी मैनेजर की मौत

रायगढ़। खरसिया क्षेत्र के ग्राम नहरपाली में स्थित जेएसडब्लू (JSW) प्लांट में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लांट में डिप्टी मैनेजर पद पर कार्यरत तारापुर निवासी रविन्द्र कुमार डनसेना की बेल्ट में फंस जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार हर दिन की तरह ही मृतक रविन्द्र डनसेना सुबह की शिफ्ट में प्लांट के साइट में काम का जायजा ले रहा रहा था,जहां मशीन के बेल्ट में फंसने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। इस हादसे की सूचना मृतक के भाई, जो पूर्व सरपंच हैं, एवं ग्रामीणों को मिली, पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी लगातार की जा रही है, जिसके कारण यह बड़ी दुर्घटना घटी है।

ग्रामीणों का आरोप, प्रबंधन ने घटना को दबाने का किया प्रयास

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद प्लांट प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। वहीं मृतक के कपड़ो पर कीचड़ लगने की भी खबरें सामने आ रही है।ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता देख प्रशासनिक अमले को भी स्थिति पर नजर रखनी पड़ी। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है।

Back to top button