खेल

T20 WC Warm-up Matches : वॉर्मअप मैच में नेपाल ने कनाडा को हराया, न्यूजीलैंड को यूएसए ने दिखाए दिन में तारे

7 फरवरी से टी20 वर्ल्डकप 2026 (T20 WC Warm-up Matches) का आगाज हो रहा है। इससे पहले सभी 20 टीमें वॉर्मअप मैच खेल रही हैं। गुरुवार को तीन वॉर्मअप मुकाबले खेले गए। इनमें नेपाल ने कनाडा को जबकि न्यूजीलैंड ने यूएसए को हराया। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया।

(T20 WC Warm-up Matches) नेपाल की शानदार जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें वार्म-अप मुकाबले (T20 WC Warm-up Matches) में नेपाल ने कनाडा के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम के लिए नवनीत धालीवाल ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस मोव्वा ने नाबाद 38 और कंवरपाल तठगुर ने 25 रन बनाए। नेपाल की ओर से संदीप लामिछाने और कुशल भुर्तेल ने 2-2 विकेट झटके।

162 के टारगेट का पीछा करने उतरी नेपाल (T20 WC Warm-up Matches) ने 18 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए आसिफ शेख ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 58 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा संदीप जोरा ने 44 और गुलशन झा ने नाबाद 31 रन बनाए। कनाडा की तरफ से जसकरण सिंह, साद बिन जफर और अजयवीर हुंदल ने 1-1 विकेट लिया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

(T20 WC Warm-up Matches) न्यूजीलैंड ने यूएसए को हराया

वहीं नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में वर्ल्डकप का 14वां वार्म-अप मैच (T20 WC Warm-up Matches) न्यूजीलैंड और यूएसए के बीच खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने 7 रन से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 7 के नुकसान पर 208 रन बनाए। टिम सीफर्ट 31 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 10 चौके लगाए। उनके अलावा जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 40 और डेरिल मिचेल ने 32 रन बनाए। यूएस से सौरभ नेत्रावलकर ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने के खाते में 1-1 विकेट गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

209 रन के टारगेट का पीछा करते हुए यूएसए (T20 WC Warm-up Matches) की टीम 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। टीम के लिए सैतेजा मुक्कमल्ला ने 31 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 50 रन बनाए। जबकि मिलिंद कुमार ने 43 और शुभम रंजने ने 41 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 5 विकेट हासिल किए। वहीं, ईश सोढ़ी को दो सफलताएं मिलीं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button