Odisha Latest News : ओडिशा के कटक शहर (Odisha Fire Incident) में स्थित श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। देर रात करीब 3 बजे अस्पताल में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। इस भीषण हादसे में कुल 10 मरीजों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इनमें से 7 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ICU में लगी थी आग Odisha Fire Incident
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल (Odisha Fire Incident) की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर यूनिट के आईसीयू में लगी थी। उस समय वहां लगभग 23 मरीज भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। अचानक आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों और उनके परिजनों में घबराहट फैल गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी गई।
मरीजों को बचाने और आग पर काबू पाने के प्रयास के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने हादसे (Odisha Fire Incident) में जान गंवाने वाले मरीजों के परिवारों के लिए 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।
ये भी पढ़े : CBSE Exam Cheating Rule : बोर्ड परीक्षा में नकल पर सख्ती, पकड़े जाने पर पास होना होगा मुश्किल
श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कटक का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल माना जाता है। यहां ओडिशा के कई जिलों और दूर-दराज के इलाकों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
हर तरफ फैला था धुआं Odisha Fire Incident
घटना के समय अस्पताल में मौजूद एक मरीज के रिश्तेदार ज्ञान रंजन नायक ने बताया कि वह रात करीब 2 से 2.30 बजे के बीच अस्पताल के बाहर सो रहे थे। तभी अचानक बारिश शुरू हुई और उनकी नींद खुल गई। उसी दौरान उन्होंने देखा कि अस्पताल के अंदर से हर तरफ घना धुआं निकल रहा था।
उन्होंने बताया कि अचानक एसी यूनिट में आग (Odisha Fire Incident) लग गई और कुछ ही देर में धुआं पूरे इलाके में फैल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उस समय अस्पताल का फायर सेफ्टी सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था। बाद में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कई लोगों की जान जा चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।
ये भी पढ़े : Anti-Drug Campaign : छत्तीसगढ़ में ड्रग माफिया पर अब एसओजी-एएनटीएफ संभालेगी मोर्चा

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



