SUV Launch India : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार (MG New SUV) में मिडसाइज SUV सेगमेंट लगातार सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनता जा रहा है। इसी सेगमेंट में अब एक और नई कार की एंट्री की तैयारी है, जो सीधे तौर पर हुंडई क्रेटाऔर आने वाली टाटा सिएरा जैसी लोकप्रिय गाड़ियों को चुनौती दे सकती है।
JSW-MG मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी नई SUV लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसे कंपनी अपनी मौजूदा Astor की जगह उतार सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह नई SUV पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों विकल्पों में आ सकती है और इसे ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध MG One के प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार कंपनी जिस नई गाड़ी पर काम कर रही है, उसे खास तौर पर भारत के तेजी से बढ़ते SUV बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह (MG New SUV) उस सेगमेंट में लॉन्च होगी जहां Hyundai Creta, Kia Seltos और आने वाली Tata Sierra जैसी गाड़ियों का दबदबा है। ऐसे में कंपनी की रणनीति साफ है कि वह एक ऐसे मॉडल को बाजार में उतारे जो डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में प्रतिस्पर्धियों को सीधी टक्कर दे सके।
दरअसल JSW-MG ने करीब छह साल पहले भारतीय बाजार में ZS EV को लॉन्च किया था, जिसने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी को अच्छी पहचान दिलाई। इसके बाद कंपनी ने उसी प्लेटफॉर्म के आधार पर Astor को पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया था।
हालांकि, बाजार में Astor को उतनी बड़ी सफलता नहीं मिल पाई जितनी इस सेगमेंट की दूसरी कारों को मिली। यही वजह है कि कंपनी अब Astor की जगह नई (MG New SUV) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, ताकि बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत किया जा सके।
कंपनी की यह अपकमिंग SUV ब्रांड के SIGMA प्लेटफॉर्म पर आधारित बताई जा रही है। इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी की लगभग 4.5 मीटर लंबी MG One SUV ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। यह प्लेटफॉर्म खास इसलिए माना जाता है क्योंकि इस पर पेट्रोल, हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक तीनों तरह की गाड़ियां विकसित की जा सकती हैं। इस तकनीक का फायदा उठाते हुए कंपनी भारत में भी ऐसी (MG New SUV) पेश करना चाहती है जो पारंपरिक इंजन पसंद करने वाले ग्राहकों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को भी आकर्षित कर सके।
MG New SUV आधुनिक फीचर्स शामिल
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाली (MG New SUV) में कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी और आधुनिक फीचर्स शामिल कर सकती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
यही कारण है कि इसे सीधे तौर पर Hyundai Creta के मुकाबले में उतारने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस नई (MG New SUV) के डिजाइन और आधिकारिक नाम को लेकर कोई अंतिम जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका लुक काफी हद तक MG One से प्रेरित हो सकता है।
ये भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव : 26 सीटें निर्विरोध तय, अब 11 सीटों पर सियासी संग्राम, 10 राज्यों की तस्वीर लगभग साफ
500 किलोमीटर तक की रेंज MG New SUV
अगर इसके इंजन विकल्पों की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो लगभग 181 bhp की पावर और 285Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इसके साथ CVT ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिल सकता है।

वहीं इलेक्ट्रिक वर्जन में कंपनी 50.3 kWh और 56.7 kWh के बैटरी पैक दे सकती है, जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 460 से 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकते हैं। इस तरह से कंपनी की यह (MG New SUV) पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है।
लांचिंग डेट की घोषणा नहीं MG New SUV
फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि इस नई SUV की कीमत करीब 11 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों के लिए एक नई चुनौती साबित हो सकती है।
ये भी पढ़े : प्रदेश के सबसे ईमानदार मंत्री के क्षेत्र में अंधेरा! बिजली कटौती से तंग आकर सड़क पर उतरे लोग

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


