Mainpat Tourism Project : छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ में बनेगा पर्यटन आवासीय परिसर, 4.80 हेक्टेयर जमीन आवंटित

Mainpat Tourism Project : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में पर्यटन और आवासीय सुविधाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने अटल विहार योजना के तहत 4.80 हेक्टेयर भूमि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आवंटित की है, जहां आधुनिक पर्यटन–आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा।

5 Min Read
Mainpat Tourism Project
Highlights
  • वेलनेस सेंटर, मिलेट्स कैफे, क्लब हाउस और कॉटेज जैसी सुविधाएं होंगी विकसित
  • परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

Mainpat Tourism Project : छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ के रूप में प्रसिद्ध मैनपाट (Mainpat Tourism Project) में पर्यटन सुविधाओं और आवासीय विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अटल विहार योजना के तहत मैनपाट में 4.80 हेक्टेयर (करीब 12 एकड़) भूमि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आवंटित की गई है, जहां आधुनिक पर्यटन–आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा। यह महत्वाकांक्षी योजना मैनपाट पर्यटन परियोजना के तहत तैयार की जा रही है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि इस भूमि पर जल्द ही सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर (Mainpat Tourism Project) का निर्माण शुरू किया जाएगा। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे मैनपाट में बनने वाली यह परियोजना पर्यटकों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती ठहरने की बेहतर सुविधा प्रदान करेगी। इससे प्रदेश में पर्यटन विकास को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि यह पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के सक्रिय प्रयासों से संभव हो पाई है। मैनपाट में लगातार बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए लंबे समय से ऐसी आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

Mainpat Tourism Project ये सुविधाएं होंगी विकसित

प्रस्तावित परियोजना में पर्यटकों के लिए आधुनिक वेलनेस और मनोरंजन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें केरल मॉडल पर आधारित वेलनेस सेंटर, प्राकृतिक पंचकर्म चिकित्सा, हर्बल स्पा और आयुष सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही 24×7 क्लब हाउस, मिलेट्स कैफे, जिम, स्विमिंग पूल, किड्स प्ले एरिया, स्टीम बाथ और एंटरटेनमेंट ज़ोन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। यह सभी सुविधाएं मैनपाट पर्यटन परियोजना (Mainpat Tourism Project) का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगी।

परियोजना को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत ट्री हाउस, कॉटेज और स्थानीय संस्कृति व जीवनशैली को दर्शाने वाला विशेष सांस्कृतिक क्षेत्र भी बनाया जाएगा। इससे मैनपाट आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति का अनुभव भी मिलेगा।

ये भी पढ़े : Mahanadi Water Dispute Protest : महानदी का पानी बेचने का आरोप! कलमा बैराज पहुंचकर छग व ओडिशा के लोगों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के शुरू होने से मैनपाट में पर्यटन गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और होटल व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी नई संभावनाएं खुलेंगी। पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ने से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का एक विशिष्ट और तेजी से उभरता हुआ पर्यटन गंतव्य है। बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए यहां आधुनिक सुविधाओं का विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड की यह पहल पर्यटन, आवास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी और मैनपाट पर्यटन परियोजना (Mainpat Tourism Project) राज्य के पर्यटन मानचित्र को मजबूत करेगी।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस परियोजना को छत्तीसगढ़ के पर्यटन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के विकास से पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा और राज्य का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और मजबूत होगा।

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी इस परियोजना को मैनपाट के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और व्यापार के अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि यह पहल पर्यटन और आवासीय विकास के क्षेत्र में गृह निर्माण मंडल की ऐतिहासिक भूमिका को और मजबूत करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मैनपाट पर्यटन परियोजना (Mainpat Tourism Project) मैनपाट को राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

ये भी पढ़े : Chhattisgarh Higher Education Budget : 2500 करोड़ की लागत से 25 कालेजों के बनेंगे नए भवन, यहां खुलेंगे बीएड कालेज

 

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading