Raipur News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र में सोमवार को जमीन विवाद (Land Dispute) ने उस समय सनसनी फैला दी, जब एक ग्रामीण अपनी जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीण को समझाने की कोशिश शुरू की गई।
12 साल से जमीन वापस पाने की लड़ाई
जानकारी के अनुसार धरसीवां क्षेत्र के सिलतरा चौकी अंतर्गत सोंडरा गांव निवासी किशन लाल निषाद अपनी जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। ग्रामीण का आरोप है कि उसकी जमीन पर फॉर्चून मेटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कब्जा किया गया है और वह पिछले करीब 12 वर्षों से इस जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
किशन लाल निषाद का कहना है कि उसने कई बार राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया और अपनी जमीन वापस मिलने तक नीचे उतरने से इंकार कर दिया।
Land Dispute घटना से इलाके में मचा हड़कंप
ग्रामीण के हाईटेंशन खंभे पर चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग ने तुरंत इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। यह पूरा मामला जमीन विवाद (Land Dispute) से जुड़ा होने के कारण प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, एसडीएम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारी ग्रामीण को शांत करने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दे रहे हैं। वहीं आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया।
Land Dispute प्रशासन कर रहा समझाइश
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण की जान को खतरे से बचाना सबसे पहली प्राथमिकता है। इसी कारण लगातार उसे नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी यह भी भरोसा दिला रहे हैं कि जमीन विवाद (Land Dispute) से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं राजस्व विभाग ने भी जमीन से संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जमीन का असली मालिक कौन है और विवाद किस आधार पर चल रहा है।
फिलहाल प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और अधिकारियों की कोशिश है कि ग्रामीण को सुरक्षित नीचे उतारा जाए और उसके बाद पूरे मामले की कानूनी और राजस्व प्रक्रिया के तहत जांच कर समाधान निकाला जाए।
ये भी पढ़े : Refrigerator Blast : फ्रिज में धमाके के बाद घर में भीषण आग, बुजुर्ग महिला जिंदा जली

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




