बड़ी खबर

Jagannath Panigrahi BJP Vice President : नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए जगन्नाथ पाणिग्राही, सीएम से भी की मुलाकात

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष (Jagannath Panigrahi BJP Vice President) जगन्नाथ पाणिग्राही ने बुधवार को राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार से श्री पाणिग्राही पहली बार राजधानी पहुंचे थे। कार्यालय में हुई मुलाकात के बाद वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मिले। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूती देने का आह्वान किया। पाणिग्राही ने भी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

इसके बाद वे राजभवन में आयोजित कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। पौने दो साल के इंतजार के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पहली बार चुनाव जीतने वाले तीन विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन तीनों को पहली बार मंत्री पद का अवसर मिला है। शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष (Jagannath Panigrahi BJP Vice President) जगन्नाथ पाणिग्राही ने सभी नए मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को गति देगी और नए मंत्री प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button