IND vs PAK T20 WC Live Score : टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत

By admin
7 Min Read
IND vs PAK T20 WC Live Score

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Live Score : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप (IND vs PAK T20 WC Live Score)  में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।

Image

रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट।

Image

ऐसे रही पाकिस्तान की बैटिंग

भारत के 176 रनों के जवाब में पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी उतरी. लेकिन हार्दिक ने फरहान को चलता किया और खाता भी नहीं खोलने दिया. हार्दिक का पहला ओवर मेडन रहा. इसके बाद बुमराह ने मोर्चा संभाला. वो दूसरा ओवर लेकर आए और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर सैम अयूब का विकेट चटका दिया. सैम के बल्ले से केवल 6 रन आए. इसी ओवर में बुमराह ने कप्तान सलमान का भी विकेट झटक लिया. यानी दो ओवर में पाक का स्कोर 13-3 था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया. 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड किया. बाबर के बल्ले से केवल 5 रन आए. 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 38-4 था.

Image

लेकिन इसके बाद उस्मान खान और शादाब खान ने पारी को संभाला. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 71-4 था. लेकिन उस्मान और शादाब के बीच 39 रनों की साझेदारी को तोड़ा अक्षर पटेल ने. अक्षर ने 11वें ओवर में उस्मान का विकेट झटका. उस्मान के बल्ले से 34 गेंद में 44 रन आए. इसके बाद कुलदीप  ने 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट चटकाया.

नवाज के बल्ले से केवल 4 रन आए. 13वां ओवर लेकर तिलक वर्मा आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर शादाब का विकेट झटक लिया. शादाब ने 14 रन बनाए. इसके बाद 16वें ओवर में वरुण ने पाक को 8वां झटका दिया. फहीम 10 रन बनाकर आउट हो गए. अगली ही गेंद पर वरुण ने अबरार का भी विकेट चटका दिया. इसके बाद हार्दिक ने आखिरी विकेट झटका. पाकिस्तान की टीम 114 पर ढेर हो गई. अब वर्ल्ड कप में भारत की जीत का आंकड़ा 8-1 का हो गया है.

Image

ऐसे चली भारत की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. पहला ओवर सलमान आगा लेकर आए. उन्होंने पहले ओवर में ही अभिषेक का विकेट झटक लिया. अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52-1 था. ईशान किशन ने केवल 27 गेंदों में ही फिफ्टी लगा दी. इसके बाद ईशान ने केवल छक्के-चौकों में डील किया. लेकिन भारत को दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा. जब ईशान किशन 40 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए. सैम अयूब ने उनका विकेट लिया. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92-2 था.

इसके बाद कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 15वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा, जब तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अगली ही गेंद पर सैम अयूब ने हार्दिक का भी विकेट झटक लिया. हार्दिक खाता नहीं खोल सके. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127-4 रन था. 19वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब कप्तान सूर्या का विकेट उस्मान तारिक ने झटका. सूर्या के बल्ले से 32 रन आए. आखिरी ओवर में शिवम दुबे रन आउट हुए. दुबे के बल्ले से 27 रन आए. लेकिन रिंकू सिंह ने 4 गेंद में 11 रन जड़े जिसके दम पर भारत ने पाकिस्तान के सामने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए.

 

 

IND vs PAK T20 WC Live Score पाकिस्तान प्लेइंग XI

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन आफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

IND vs PAK T20 WC Live Score 🇮🇳 भारत प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

IND vs PAK T20 WC Live Score टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन

दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। भारत ने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराया और फिर नामीबिया को 93 रन से शिकस्त दी। चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ टीम इंडिया ग्रुप में शीर्ष पर है।

वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ करीबी जीत के बाद अमेरिका पर बड़ी जीत दर्ज की और +0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

IND vs PAK T20I हेड-टू-हेड

कुल मैच: 16

भारत: 13 जीत

पाकिस्तान: 3 जीत

टाई: 1 (बॉल-आउट में भारत विजेता)

नो रिजल्ट: 0

टी20 विश्व कप हेड-टू-हेड

कुल मैच: 8

भारत: 7 जीत

पाकिस्तान: 1 जीत

टाई: 1 (बॉल-आउट में भारत विजेता)


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading