IMD Weather Forecast : घन कोहरा, शीतलहर और कोल्ड डे… छत्तीसगढ़ समेत इन 10 राज्यों के मौसम पर IMD की चेतावनी

By admin
4 Min Read
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 दिनों तक घना कोहरा (IMD Weather Forecast) छाए रहने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अगले 2 दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अगले 2 दिनों तक शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद यह धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

(IMD Weather Forecast) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा (Dense to Very Dense Fog) सुबह और रात के समय जारी रहेगा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी यानी दृश्यता बहुत कम हो सकती है, जिसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी देखने को मिलेगा। कोहरे के कारण सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो जाती है और ट्रेनों की गति पर भी असर पड़ता है। कई रूट्स पर चलने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल सकती हैं।

इन राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों तक कोल्ड डे (Cold Day) की स्थिति बनी रहेगी। 16 और 17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का दौर जारी रहेगा। वहीं राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 16 जनवरी को भी यह स्थिति देखी जा सकती है।

इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

IMD ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में 17 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा छाए (IMD Weather Forecast) रहने की संभावना जताई है। उसके बाद 22 जनवरी तक पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ में और 20 जनवरी तक उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा। वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 18 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 जनवरी तक घना कोहरा जारी रहेगा।

जम्मू, हिमाचल प्रदेश (17 जनवरी तक), पश्चिम राजस्थान (16 जनवरी तक), बिहार (19 जनवरी तक), उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगा क्षेत्र पश्चिम बंगाल (16-19 जनवरी), असम और मेघालय (18 जनवरी तक) में भी सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

(IMD Weather Forecast) न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 3-5 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ेगा। उसके बाद अगले 3 दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मध्य भारत के राज्यों में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 दिनों में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

बारिश और बर्फबारी की संभावना

IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 21 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पंजाब में 18-20 जनवरी, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 18-19 जनवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है।

मौसम पूर्वानुमान (IMD Weather Forecast)  एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 16 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की संभावना है।

 


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading