IDBI Bank Recruitment 2026 : 1300 पदों पर भर्ती, सैलरी 6 लाख रुपये से ज्यादा

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 8 मार्च से 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

By admin
4 Min Read
IDBI Bank Recruitment 2026
Highlights
  • IDBI बैंक में 1300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
  • 8 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, 16 मार्च 2026 आखिरी तारीख
  • चयनित उम्मीदवारों को सालाना 6.15 से 6.50 लाख रुपये तक सैलरी

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी (IDBI Bank Recruitment 2026) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान IDBI बैंक भर्ती 2026 के तहत आयोजित किया जा रहा है।

बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए IDBI बैंक भर्ती 2026 (IDBI Bank Recruitment 2026) एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

1300 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1300 पदों को भरा जाएगा। इनमें जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A के पद शामिल हैं। जारी जानकारी के अनुसार 1100 पद जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड O) के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 200 पद असिस्टेंट मैनेजर के लिए हैं।

बैंक ने साफ किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए। बड़ी संख्या में पद होने के कारण IDBI बैंक भर्ती 2026 (IDBI Bank Recruitment 2026) को बैंकिंग सेक्टर की बड़ी भर्तियों में गिना जा रहा है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। इन योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार IDBI बैंक भर्ती 2026 (IDBI Bank Recruitment 2026) के तहत आवेदन कर सकते हैं।

क्या होगा चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।

सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाएगी। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए IDBI बैंक भर्ती 2026 (IDBI Bank Recruitment 2026) एक बड़ा मौका माना जा रहा है।

IDBI Bank Recruitment 2026 कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को सालाना लगभग 6.15 लाख रुपये से लेकर 6.50 लाख रुपये तक का पैकेज मिल सकता है। इसके अलावा बैंक की ओर से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे यह नौकरी और भी आकर्षक बन जाती है। यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार ऐसी भर्तियों का इंतजार करते हैं।

 


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading