कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हुंडई की लोकप्रिय कार Venue (Hyundai Venue) को लेकर ग्राहकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में लॉन्च हुई इस SUV को बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसकी बुकिंग का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है। इसी उपलब्धि के मौके पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक नया वेरिएंट भी पेश किया है। नई (Hyundai Venue) का यह वेरिएंट डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की सुविधा देता है, जो उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो बेहतर माइलेज और आसान ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं।
ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV का नया वेरिएंट बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह वेरिएंट कम कीमत में डीजल इंजन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक नई (Hyundai Venue) की बुकिंग 1 लाख से अधिक हो चुकी है, जो इस मॉडल की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।
कंपनी ने इस SUV को 8 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। पहले डीजल इंजन का विकल्प HX2, HX5, HX7 और HX10 वेरिएंट में उपलब्ध था। अब कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए HX8 वेरिएंट को भी इसमें शामिल कर दिया है। इसके साथ ही (Hyundai Venue) के ग्राहकों को अब डीजल ऑटोमेटिक विकल्प ज्यादा वेरिएंट्स में मिलने लगे हैं।
ये भी पढ़े : Mercedes-Benz VLE : 8 सीटर लग्जरी कार, 700KM रेंज, टीवी, फ्रीज और लिविंग रूम जैसी सुविधा
Hyundai Venue कितनी है कीमत
नया HX8 डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो डीजल इंजन की ईंधन दक्षता और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा एक साथ चाहते हैं। (Hyundai Venue) के इस HX8 डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13,69,900 रुपये रखी गई है। वहीं इस SUV की पूरी रेंज की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होकर लगभग 15.69 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो नई (Hyundai Venue) के इस लेटेस्ट वेरिएंट में U2 1.2 लीटर CRDi डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और बेहतर टॉर्क के साथ स्मूथ और रिफाइंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यह SUV शहर की सड़कों के साथ-साथ हाईवे ड्राइविंग के लिए भी एक अच्छा विकल्प बन सकती है।
सनरूफ, ऑटो AC और कई फीचर्स मिलते हैं
फीचर्स की बात करें तो इस नए वेरिएंट में कंफर्ट, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी से जुड़े कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट सीट्स में वेंटिलेशन की सुविधा मिलती है, जिससे गर्म मौसम में भी आरामदायक ड्राइविंग अनुभव मिलता है। इसके अलावा कार में डुअल टोन लेदर सीट्स और ड्राइवर सीट को इलेक्ट्रिक तरीके से एडजस्ट करने की सुविधा दी गई है।
Hyundai Venue ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
नई (Hyundai Venue) में हुंडई की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिससे स्मार्टफोन के जरिए कई फंक्शन कंट्रोल किए जा सकते हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड, रियर डिस्क ब्रेक, मल्टीपल ड्राइव मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
इसके अलावा पैडल शिफ्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, सनरूफ, ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग और 16-इंच एलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स भी इस SUV को और प्रीमियम बनाते हैं। हालांकि टॉप वेरिएंट की तुलना में कुछ फीचर्स इसमें नहीं मिलते। इसके बावजूद (Hyundai Venue) के इस वेरिएंट में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 4.2-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो ड्राइविंग अनुभव को आधुनिक बनाता है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में लगातार बढ़ती मांग और बेहतर फीचर्स के साथ हुंडई की यह कार ग्राहकों के बीच मजबूत विकल्प के रूप में अपनी जगह बना रही है।
ये भी पढ़े : Shweta Tiwari Fashion Look : 45 साल की मां, 25 की बेटी… श्वेता तिवारी ने ऑलिव ग्रीन रफल स्कर्ट में ढाया कहर!

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


