भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Controversy) टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद एक नए विवाद में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और FIR दर्ज करने की मांग की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के वकील वाजिद खान ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि अहमदाबाद में भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) जीत के बाद मैदान पर जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Controversy) ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट लिया और कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया। शिकायत में कहा गया है कि यह कृत्य राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
यह शिकायत पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि वकील वाजिद खान की ओर से आवेदन जमा कराया गया है, हालांकि मामले में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और यदि उसके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है तो संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। वकील ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कदम उठाने की मांग की है।
Hardik Pandya Controversy वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
यह विवाद उस समय सामने आया जब भारत ने अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों ने परिवार और साथियों के साथ जश्न मनाया, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। इन तस्वीरों में जश्न मनाते हार्दिक पंड्या (Hardik PandyaControversy) तिरंगा ओढ़कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए।
ये भी पढ़े : Chaitra Navratri 2026 : जानें कब से आरंभ होगी चैत्र नवरात्र, पढ़े कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और 3 खास योग
Hardik Pandya Controversy बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान
दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Controversy) ने टूर्नामेंट के बाद कहा कि लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतना उनके लिए एक व्यक्तिगत वादे के पूरा होने जैसा है। उन्होंने बताया कि 2024 में खिताब जीतने के बाद उन्होंने खुद से वादा किया था कि जिस भी टूर्नामेंट में खेलेंगे, उसे जीतने की कोशिश करेंगे।
इस टूर्नामेंट में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Controversy) ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए, जिनमें नामीबिया के खिलाफ 28 गेंदों में 52 रन की पारी शामिल रही, जबकि पूरे टूर्नामेंट में नौ विकेट भी झटके। 32 वर्षीय इस ऑलराउंडर को 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ICC टीम में भी जगह मिली है। जीत के बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने कहा था कि वह क्रिकेट अपने देश के लिए अच्छा करने और ट्रॉफी जीतने के लिए खेलते हैं। उनका लक्ष्य भारत के लिए जितनी ज्यादा हो सके उतनी ट्रॉफियां जीतना है।
ये भी पढ़े : Hyundai Venue : कीमत 8 लाख, बुकिंग 1 लाख के पार, कंपनी ने लॉन्च किया नया डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट

Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


