Municipal Tax Recovery Suspension : बालोद जिले के दल्लीराजहरा नगरपालिका में राजस्व वसूली (Dallirajhara CMO Suspended) में लापरवाही के मामले में शासन ने सख्त कदम उठाते हुए प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कर वसूली में कमी (Municipal Tax Recovery Suspension) और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर उदासीनता पाए जाने के बाद की गई है।
नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के उप सचिव द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार 14 जनवरी 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिसंबर 2025 तक सभी करों सहित औसतन 60 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन संपत्ति कर निर्धारण में लापरवाही (Municipal Tax Recovery Suspension) के कारण लक्ष्य से काफी कम वसूली दर्ज की गई।
जांच में यह भी पाया गया कि प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम में कार्य प्रारंभ होने से लेकर 13 जनवरी 2026 तक केवल एक ही प्रविष्टि दर्ज की गई थी, जो प्रशासनिक कार्यों के प्रति गंभीर उदासीनता को दर्शाता है। शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा। इस प्रशासनिक कार्रवाई (Municipal Tax Recovery Suspension) के तहत भूपेन्द्र वार्डेकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Dallirajhara CMO Suspended) किया गया।
निलंबन (Dallirajhara CMO Suspended) अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। शासन का मानना है कि राजस्व संग्रहण प्रणाली में लापरवाही से नगरीय विकास कार्य प्रभावित होते हैं, इसलिए राजस्व वसूली समीक्षा (Municipal Tax Recovery Suspension) के आधार पर यह कार्रवाई आवश्यक मानी गई।
(Dallirajhara CMO Suspended) डौंडी तहसीलदार को मिला अतिरिक्त प्रभार
निलंबन (Dallirajhara CMO Suspended) आदेश जारी होने के बाद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु डौंडी तहसीलदार देवेंद्र नेताम को दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद का संपूर्ण प्रभार सौंप दिया है। आगामी आदेश तक वे मुख्य नगर पालिका अधिकारी के सभी दायित्वों का निर्वहन करेंगे। यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने (Municipal Tax Recovery Suspension) के उद्देश्य से लिया गया है।







Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




