Public Holiday : इस सप्ताह 14 अप्रैल (Chhattisgarh 14 April Holiday) को छत्तीसगढ़ में सरकारी कामकाज नहीं होंगे। राज्य सरकार ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन शासकीय कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और बैंक भी बंद रहेंगे।
14 अप्रैल (Chhattisgarh 14 April Holiday) को पूरे देश में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। इसे लेकर केंद्र सरकार ने देशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में जगह-जगह स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। पूरा प्रदेश इस दिन को सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों के प्रतीक के रूप में मनाता है।
बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर
सार्वजनिक अवकाश का लाभ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार बैंक और स्कूल भी बंद रहेंगे। इन संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेगा। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) ने आधिकारिक आदेश जारी किया है, जिसमें 14 अप्रैल को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित किया गया है। मंत्रालय ने सभी विभागों और संबंधित इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की जानकारी समय रहते कर्मचारियों तक पहुंचाई जाए।
किन-किन संस्थानों में रहेगा अवकाश
सरकार द्वारा घोषित इस अवकाश का लाभ देशभर के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। सभी मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) और औद्योगिक प्रतिष्ठान इस आदेश के दायरे में आएंगे। ऐसे में 14 अप्रैल को सरकारी कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि आवश्यक सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी।
Holiday List 2026 वर्ष 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियां
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार इस साल कर्मचारियों को 107 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियों की सूची गजट में प्रकाशित की जा चुकी है। सरकारी आदेश के मुताबिक इस साल 18 पब्लिक हॉलिडे, 28 जनरल हॉलिडे (शनिवार और रविवार को छोड़कर) और 61 ऑप्शनल हॉलिडे शामिल हैं।
अप्रैल 2026 – छत्तीसगढ़ की सरकारी छुट्टियां
मुख्य सरकारी छुट्टियां Chhattisgarh 14 April Holiday
3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल (मंगलवार) – अंबेडकर जयंती
इसके अलावा Chhattisgarh 14 April Holiday
1 अप्रैल 2026 – बैंक/ऑफिस – आम छुट्टी नहीं
वीकेंड (शनिवार + रविवार)
शनिवार: 4, 11, 18, 25
रविवार: 5, 12, 19, 26

Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


