Sarangarh News : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम साल्हेओना निवासी और भाजपा युवा मोर्चा सरिया मंडल के महामंत्री सीताराम पटेल के दादा त्रिलोचन पटेल के दशकर्म कार्यक्रम (BJP Leaders in Dashakarma Ceremony) में मंगलवार को भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने ब्रह्मचारी महिमा धर्मावलंबी त्रिलोचन पटेल के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सीताराम पटेल व उनके परिवारजनों को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर सारंगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुरारी नायक, जिला भाजपा मंत्री मीरा धरम जोल्हे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दशरथ साहू व परदेशी प्रधान, पूर्व उपाध्यक्ष गजपति डनसेना, पूर्व महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही, सरिया मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, महामंत्री नारायण प्रधान व महेश बारिक, बरमकेला मंडल भाजपा अध्यक्ष राजकिशोर पटेल शामिल रहे।
इसके अलावा जनपद सदस्य दीपमाला अनिल जांगड़े व आनंद सा, वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल, बोन्दा सरपंच गोवर्धन निषाद, सेवा सहकारी समिति गोबरसिंहा के अधिकारी मुरलीधर पटेल, साल्हेओना के अधिकारी जयरतन पटेल, लुकापारा समिति के अधिकारी राधाकांत देहरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रविंद्र नायक, जयप्रकाश पटेल, ओंकार चौधरी, अजय पटेल, रोशन पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

पूर्व महामंत्री चूड़ामणि पटेल ने बताया कि त्रिलोचन पटेल आजीवन ब्रह्मचारी जीवन जीते रहे और महिमा धर्म के सिद्धांतों को आत्मसात कर आध्यात्मिक मार्ग का अनुसरण करते रहे। सांसारिक मोह-माया से दूर रहते हुए उन्होंने अविवाहित जीवन अपनाया और अपने दिवंगत भाई लोचन प्रसाद पटेल व मधुसूदन पटेल के निधन के पश्चात सीताराम, उनकी दादी सुलोचना पटेल व माता लीलाबाई पटेल की देखरेख और पालन-पोषण स्वयं किया।
BJP Leaders in Dashakarma Ceremony परिवार को बंधाया ढांढ़स
सरिया मंडल के ग्राम साल्हेओना में भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री सीताराम पटेल के दादा त्रिलोचन पटेल के दशकर्म कार्यक्रम में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। ब्रह्मचारी जीवन जीने वाले त्रिलोचन पटेल की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी। उनके निधन से सीताराम पटेल व परिवार के लिए यह एक गहरी और अपूरणीय क्षति है।

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



