Breaking News

EPFO Rules Change : अब एटीएम से निकलेगा पीएफ पैसा, जानिए कब और कैसे मिलेगी नई सुविधा

PF Latest News : देश के करोड़ों नौकरीपेशा (EPFO Rules Change) लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी Employees’ Provident Fund Organisation अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। प्रस्तावित EPFO 3.0 अपग्रेड के तहत पीएफ खाते को बैंक खाते की तरह संचालित करने की तैयारी है, जिससे सदस्यों को अपने पैसे तक तेज और आसान पहुंच मिल सकेगी ।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारी एटीएम और यूपीआई जैसे माध्यमों के जरिए भी पीएफ (EPFO Rules Change) की राशि निकाल सकेंगे। यानी भविष्य में पीएफ से पैसा निकालना उतना ही आसान हो सकता है, जितना बैंक खाते से नकद निकालना। इससे लंबी प्रक्रिया, कागजी कार्यवाही और इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है ।

8 करोड़ से अधिक यूजर्स के लिए खुशखबरी

यूपीआई के माध्यम से निकलेगा पीएफ पैसा EPFO Rules Change

प्रस्तावित योजना के अनुसार EPFO 3.0 लागू होने के बाद एटीएम कार्ड या यूपीआई के माध्यम से पीएफ की राशि निकाली जा सकेगी। हालांकि यह सुविधा वर्तमान नियमों के तहत ही लागू होगी, यानी चिकित्सा, शिक्षा, घर या बेरोजगारी जैसी जरूरतों के लिए ही निकासी की अनुमति मिलेगी। पूरी तरह फ्री निकासी अभी संभव नहीं होगी।

एटीएम और यूपीआई से पैसे निकालने की सुविधा

अभी की व्यवस्था में पीएफ निकालने या ट्रांसफर करने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है। इसमें नियोक्ता की मंजूरी, दस्तावेजों की जांच और लंबा इंतजार शामिल होता है। लेकिन EPFO 3.0 के तहत कोर बैंकिंग जैसी डिजिटल प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे सदस्य तुरंत बैलेंस देख सकेंगे, ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और बिना देरी के पैसा प्राप्त कर सकेंगे (EPFO Rules Change)। बताया जा रहा है कि इस नई प्रणाली का लाभ देश के 8 करोड़ से अधिक सक्रिय खाताधारकों को मिलेगा। इससे पीएफ प्रबंधन पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो जाएगा।

नौकरी बदलने पर ऑटोमैटिक ट्रांसफर EPFO Rules Change

EPFO 3.0 के तहत केवाईसी सत्यापन के आधार पर नौकरी बदलने पर पीएफ खाता स्वतः ट्रांसफर हो जाएगा। इससे बार-बार आवेदन और नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत कम हो जाएगी। कर्मचारी देश के किसी भी हिस्से से अपने पीएफ खाते को आसानी से संचालित कर सकेंगे।

आसानी से अकाउंट ट्रांसफर

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पीएफ से जुड़ी ज्यादातर सेवाएं वास्तविक समय में उपलब्ध होंगी, जिससे देरी और तकनीकी समस्याएं कम होंगी। हालांकि अभी यह बदलाव प्रस्तावित चरण में है और इसके लागू होने की आधिकारिक समयसीमा का इंतजार किया जा रहा है (EPFO Rules Change)। कुल मिलाकर EPFO 3.0 के जरिए सरकार कर्मचारियों को आधुनिक और आसान सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है, जिससे भविष्य में पीएफ निकालना पहले की तुलना में काफी सरल हो जाएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button