Narendra Modi Assam Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे (C-130J Aircraft Landing) के दौरान देश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नेशनल हाईवे-37 पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर C-130J सैन्य विमान से सफल लैंडिंग की। यह पूर्वोत्तर भारत की पहली ऐसी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा है, जो युद्ध, आपदा या रणनीतिक जरूरतों के समय वैकल्पिक एयरबेस के रूप में काम करेगी।
प्रधानमंत्री ने मोरान बायपास स्थित इस विशेष रनवे (C-130J Aircraft Landing) पर उतरकर अपने एक दिवसीय असम दौरे की शुरुआत की। इससे पहले वे चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे थे, जहां से भारतीय वायुसेना के C-130J विमान से उड़ान भरकर सीधे हाईवे रनवे पर उतरे। इस ऐतिहासिक लैंडिंग को भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और रक्षा समन्वय का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।
रक्षा और आपदा प्रबंधन को मिलेगा बड़ा सहारा
करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह 4.2 किलोमीटर लंबा विशेष रूप से मजबूत रनवे भारतीय वायुसेना (C-130J Aircraft Landing) के लड़ाकू और भारी मालवाहक विमानों के संचालन के लिए बनाया गया है। आपातकालीन परिस्थितियों में यह डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट का विकल्प बन सकेगा।
इस सुविधा पर 40 टन तक के फाइटर जेट और लगभग 74 टन वजन तक के बड़े ट्रांसपोर्ट विमान आसानी से उतर सकेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में त्वरित सैन्य तैनाती, राहत सामग्री पहुंचाने और आपदा बचाव कार्यों में तेजी आएगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी कहा कि यह इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा संकट के समय राहत और बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाएगी।
(C-130J Aircraft Landing) भारत में इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप का विस्तार
भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी वर्ष 2021 में राजस्थान के बाड़मेर जिले में विकसित की गई थी। असम में बनी यह दूसरी बड़ी सुविधा है, जिसे रणनीतिक रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र की भौगोलिक और सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में तेज कनेक्टिविटी और सैन्य लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने के लिए इस तरह के हाईवे-रनवे मॉडल को भविष्य की योजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
विकास परियोजनाओं की भी सौगात
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री (C-130J Aircraft Landing) कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। ब्रह्मपुत्र नदी पर बने नए पुल का उद्घाटन गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच संपर्क को आसान बनाएगा, जिससे ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा समय घटेगा।
इसके अलावा गुवाहाटी के बोंगोरा क्षेत्र में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के अस्थायी परिसर का उद्घाटन भी किया जाएगा। शहरी परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिससे प्रदूषण में कमी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। दौरे के अंत में प्रधानमंत्री गुवाहाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जिसे आगामी राजनीतिक परिदृश्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रणनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से अहम कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि हाईवे (C-130J Aircraft Landing) आधारित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी भारत की रक्षा तैयारी, नागरिक सुरक्षा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के समन्वय का उदाहरण है। इससे न केवल पूर्वोत्तर क्षेत्र की सामरिक क्षमता बढ़ेगी बल्कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र भी मजबूत होगा।







Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



