
छुट्टियों को लेकर बड़ा बदलाव! अब इस तारीख को रहेगा स्थानीय अवकाश
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दीपावली की छुट्टियों को लेकर प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है। अब जिले में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के बजाय 11 नवंबर को भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जयश्री जैन ने पूर्व में जारी अवकाश आदेश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। इस फैसले से जिले के सरकारी कार्यालयों में छुट्टी की तारीख बदल गई है।
यह भी पढ़ें : आखिरकार टूटा सब्र का बांध! स्टार तेज गेंदबाज शमी ने कर दिया क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
गोवर्धन पूजा की जगह भाई दूज पर मिलेगी छुट्टी
जारी आदेश के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए पहले 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इसी दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश में बदलाव किया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) पर्व के अवसर पर सक्ती जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
यह भी पढ़ें : भाजपा नेता व खुद को मंत्री का करीबी बताने वाले का काला साम्राज्य! : नेतागिरी के आगे घुटने टेकता सिस्टम
बैंक और कोषालय को नहीं मिलेगी इस छुट्टी की सुविधा
कलेक्टर जयश्री जैन द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 11 नवंबर का स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होगा। यानी इन संस्थानों में सामान्य कामकाज पर यह आदेश प्रभावी नहीं रहेगा। इस संशोधन के बाद सक्ती जिले के लोगों को दीपावली के बाद छुट्टियों की नई तारीख का ध्यान रखना होगा। खासकर सरकारी कार्यालयों से जुड़े कामकाज की योजना बनाते समय संशोधित आदेश को ध्यान में रखना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें : किंकारी डैम का विश्राम गृह खंडहर में तब्दील, कभी पर्यटकों से गुलजार रहने वाली जगह पर पसरा सन्नाटा