3,560 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, जानिए अब कब होगा एग्जाम

छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम बदल गया है। अक्टूबर में प्रस्तावित परीक्षाएं अब दिसंबर में होंगी। कुल 3,560 पदों के लिए सहायक शिक्षक की परीक्षा 6 दिसंबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अक्टूबर में प्रस्तावित परीक्षाएं अब दिसंबर में आयोजित होंगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 6 दिसंबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी।

यह भी पढ़ें : 67 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में आज पहुंचेगी महतारी वंदन योजना की राशि

 

अक्टूबर की जगह दिसंबर में परीक्षा

संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित थी। अब यह परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, शिक्षक भर्ती परीक्षा  पहले 25 अक्टूबर को होनी थी, जिसकी नई तारीख 20 दिसंबर 2026 तय की गई है। प्रशासनिक कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : ब्लू आफ-शोल्डर गाउन में मोनालिसा ने ढाया कहर, ग्लैमरस अंदाज देख फैंस हुए कायल

 

16 जिला मुख्यालयों में केंद्र

इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी है। इसका उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में सुविधा उपलब्ध कराना है। परीक्षा केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी पड़ी फीकी, 16 ओवर में सिर्फ 1 विकेट, टीम इंडिया में ‘भुवी’ का गेम ओवर!

 

कुल 3,560 पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग में कुल 3,560 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें शिक्षक के 1,068, सहायक शिक्षक के 2,292 और सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के 200 पद शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : किंकारी डैम का विश्राम गृह खंडहर में तब्दील, कभी पर्यटकों से गुलजार रहने वाली जगह पर पसरा सन्नाटा

 

अभ्यर्थियों को मिला अतिरिक्त समय

परीक्षा की तारीखों में बदलाव से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। उम्मीदवार नए कार्यक्रम के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा करने और रिवीजन की योजना बना सकते हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा  में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को संशोधित तारीखों का ध्यान रखना होगा।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh DA Hike : छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ा, अब 60 प्रतिशत मिलेगा DA

 

प्रवेशपत्र पर रखें नजर

अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र जारी होने से संबंधित आधिकारिक सूचना पर नजर रखनी चाहिए। परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रवेशपत्र में दी जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा से पहले प्रवेशपत्र डाउनलोड कर उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

 

 

Back to top button