Honda QC3 Electric Scooter : 145 KM रेंज और 32 लीटर स्टोरेज, होंडा का नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच
Honda QC3 Electric Scooter शहरों में रोजाना ऑफिस, बाजार और दूसरे छोटे-मोटे कामों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना तीसरा फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda QC3 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर फैमिली और रोजाना शहर में सफर करने वालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Youth Employment : शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भत्ता और रोजगार की मांग, सीएम साय को पत्र
1.35 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
Honda QC3 की कीमत 1,35,000 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है। शुरुआत में इसे दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम में चुनिंदा अधिकृत होंडा रेडविंग डीलरशिप के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर स्कूटर बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Mahatari Vandan Yojana : 1,000 की मदद अब नाकाफी, महतारी वंदन में 2,500 देने की मांग, कांग्रेस प्रदेश सचिव ने CM को लिखा पत्र
Honda QC3 Electric Scooter 145 किलोमीटर तक की रेंज
Honda QC3 में 3.0 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किलोमीटर की प्रमाणित IDC रेंज देता है। चार्जिंग की बात करें तो कंपनी का दावा है कि बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 2 घंटे 40 मिनट लगते हैं। वहीं, बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में करीब चार घंटे का समय लगता है।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Raipur Fourlane Project : फोरलेन निर्माण में सुरक्षा और हरियाली की मांग, सरिता मल्होत्रा ने CM साय को लिखा पत्र
Honda QC3 Electric Scooter 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस
Honda QC3 को केवल इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर नहीं, बल्कि स्मार्ट फैमिली ईवी के रूप में पेश किया गया है। इसमें 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसमें रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान, बैग और दूसरी जरूरी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं। स्कूटर में स्मार्ट की भी दी गई है, जिससे रोजाना इस्तेमाल में सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Drainage System : जलभराव से बेहाल सारंगढ़, प्रदेश कांग्रेस सचिव ने डिप्टी सीएम को लिखा पत्र
Honda QC3 Electric Scooter 5-इंच TFT डिस्प्ले और नेविगेशन
टेक्नोलाजी के मामले में भी Honda QC3 में कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो होंडा रोडसिंक से कनेक्टेड है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है। इससे शहर में सफर के दौरान रास्ता ढूंढने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Road Condition : सड़कों के नाम पर ‘मौत के गड्ढे’! सरिता मल्होत्रा ने सरकार को घेरा, सीएम को पत्र भेज मांगी जवाबदेही
Honda QC3 Electric Scooter चार रंगों में उपलब्ध
Honda QC3 को चार रंगों में पेश किया गया है। इनमें मैट फटन ग्रे मैटेलिक, पर्ल प्रीसियस व्हाइट, पर्ल शैलो ब्लू और पर्ल सायरन ब्लू शामिल हैं। फिलहाल कंपनी इसे दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम के चुनिंदा अधिकृत होंडा रेडविंग डीलरशिप पर उपलब्ध करा रही है। कंपनी के अनुसार, इन शहरों में ग्राहक 5,000 रुपये की बुकिंग राशि देकर Honda QC3 को बुक कर सकते हैं।











