Sarangarh Bilaigarh Rojgar Mela स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से रोजगार मेले का आयोजन 11 सितंबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में किया जाएगा। एक दिवसीय मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां 423 रिक्त पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इसमें 10वीं, 12वीं, आइटीआइ और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें : Dongripali Cyber Awareness : साइबर ठगी से बचने स्कूली बच्चों को डोंगरीपाली पुलिस ने किया जागरूक
चार कंपनियों में 423 पदों पर भर्ती
जिला स्तरीय रोजगार मेला (Sarangarh Bilaigarh Rojgar Mela) में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि., वेदांता स्किल स्कूल-लर्नेट स्किल लि., एनआइआइटी लि. और मेसर्स परिश्रम रिसोर्स प्रा. लि. सहित निजी संस्थान शामिल होंगे।
स्वतंत्र माइक्रोफिन में फील्ड आफिसर के 30 और कलेक्शन आफिसर के 10 पद हैं। इन पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 10,000 से 12,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। कार्यक्षेत्र सरिया, सारंगढ़, सक्ती, रायगढ़, घरघोड़ा और बसना रहेगा। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
होटल मैनेजमेंट से बैंकिंग तक अवसर
रोजगार के अवसर (Sarangarh Bilaigarh Rojgar Mela) के तहत वेदांता स्किल स्कूल-लर्नेट स्किल लि. में होटल मैनेजमेंट के 40 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। वेतन 10,000 से 15,000 रुपये तक होगा।
इसी संस्थान में वेल्डर के 23 पद भी हैं। इसके लिए 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और 15,000 से 20,000 रुपये तक मानदेय मिलेगा। वेल्डर पद के लिए छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।
एनआइआइटी लि. के माध्यम से आइसीआइसीआइ बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 21,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
यह भी पढ़ें : Bank Holiday 11 September : कल से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए अपने शहर का हाल
मीटर इंस्टालर के 300 पद सबसे ज्यादा
सीधी भर्ती (Sarangarh Bilaigarh Rojgar Mela) में सबसे अधिक 300 पद मेसर्स परिश्रम रिसोर्स प्रा. लि. में मीटर इंस्टालर के हैं। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं या आइटीआइ उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 19,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इस तरह 423 पदों में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से मेले में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म
Sarangarh Bilaigarh Rojgar Mela मूल दस्तावेज साथ लाना जरूरी
रोजगार मेले में भर्ती (Sarangarh Bilaigarh Rojgar Mela) के लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ उनकी छायाप्रति भी लानी होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। जिला प्रशासन ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पात्र एवं योग्य युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में चपरासी की 46 हजार, टीचर की 91 हजार और अफसर की 1.44 लाख होगी सैलरी











