क्राइम

Mother Suicide Case : मां का शव फंदे पर मिला, पास के कुएं में चार मासूम बच्चियों के शव बरामद

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला (Mother Suicide Case) सामने आया है। केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में गुरुवार सुबह एक महिला का शव बेर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि पास के कुएं में उसकी चार मासूम बच्चियों के शव बरामद किए गए। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06

बेर के पेड़ पर लटका था शव

जानकारी के अनुसार केसली थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के खेत के पास स्थित एक बेर के पेड़ पर 28 वर्षीय महिला सविता लोधी का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। कुछ ही देर बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर पास के कुएं पर पड़ी, जहां पानी में चार मासूम बच्चियों के शव उतराते दिखाई दिए। इस हृदयविदारक घटना को लेकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या की घटना (Mother Suicide Case) के एंगल से जांच रही है, हालांकि अन्य संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया गया है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

Mother Suicide Case पास के कुएं में बच्चों के शव

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत महिला की पहचान 28 वर्षीय सविता पिता चंद्रभान लोधी निवासी खमरिया के रूप में हुई है। उसकी चार बेटियां थीं, जिनकी उम्र लगभग सात वर्ष, पांच वर्ष, तीन वर्ष और चार महीने बताई जा रही है। चारों बच्चियों के शव उसी कुएं में मिले हैं जो खेत के पास स्थित है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा सदमा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10

Mother Suicide Case पति एक साल से नहीं आया घर

केसली थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महिला का पति दूसरे शहर में मजदूरी करता है और वह पिछले लगभग एक साल से घर नहीं आया था। घर में महिला के साथ उसका ससुर और छोटी बहन रहती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बुधवार रात बच्चियां अपनी मौसी के पास सो रही थीं। देर रात सविता वहां पहुंची और सो रही बच्चियों को उठाकर अपने साथ ले गई। इसके बाद सुबह यह दर्दनाक घटना सामने आई।

ये भी पढ़े : ICC T20 Rankings : संजू सैमसन की बड़ी छलांग, वरुण से छिनी नंबर-1 की बादशाहत, अभिषेक व ईशान में टक्कर

Mother Suicide Case आत्महत्या मान रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला मां द्वारा आत्महत्या (Mother Suicide Case) का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटना की वास्तविक वजह जानने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस परिवार के लोगों और ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके।

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही इस दर्दनाक पारिवारिक त्रासदी (Mother Suicide Case) के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और ग्रामीण अब भी इस सनसनीखेज घटना (Mother Suicide Case) से स्तब्ध हैं।

 

ये भी पढ़े : World Kidney Day : भारत में 13.8 करोड़ क्रोनिक किडनी डिजीज के मरीज! ये खतरनाक आदतें पहुंचा रहीं नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button