कृषि समाचार

Vegetable Farming : अक्टूबर में इन सब्जियों की खेती से कम समय में पाएं मुनाफा, किसानों के लिए सुनहरा मौका

Winter Vegetables : अक्टूबर का महीना किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस मौसम में ऐसी सब्जियां उगाना बेहतर रहता है, जो जल्दी ग्रो होती हैं और बाजार में उनकी डिमांड भी बनी रहती है। किसानों के लिए यह ज़रूरी है कि वे ऐसी फसलों का चयन करें जिन्हें लोग ज्यादा खरीदते हों और जो कम समय में अच्छा मुनाफा दें। आइए जानते हैं अक्टूबर में किन सब्जियों की खेती (Vegetable Farming) की जा सकती है, जो 60 से 100 दिनों में तैयार हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें : Eco Friendly Plates : सरई पत्तों से दोना-पत्तल बनाकर महिलाओं ने दी प्लास्टिक को मात, बदल रही किस्मत

अक्टूबर में इन सब्जियों को उगाना फायदे का सौदा

गाजर : ठंड के मौसम में गाजर की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। इसका इस्तेमाल सब्जी, सलाद, जूस, हलवे और कई फूड आइटम्स में किया जाता है। गाजर की फसल लगभग 3 महीने में तैयार हो सकती है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

मूली : मूली भी गाजर की तरह जमीन के अंदर तैयार होती है। इसे सलाद, पराठा और सब्जी के रूप में खूब पसंद किया जाता है। अक्टूबर में इसकी खेती (Vegetable Farming) करने से दिसंबर तक अच्छी कमाई हो सकती है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

चुकंदर : सेहत के लिए फायदेमंद चुकंदर बीज से आसानी से उगाया जा सकता है। सही देखभाल करने पर यह लगभग 3 महीने में तैयार होकर किसानों को लाभ दे सकता है।

इसे भी पढ़ें : Mixed Farming : बरबट्टी, करेला और टमाटर की मिश्रित खेती से किसान ने कमाए लाखों, बनी सफलता की मिसाल

पालक : आयरन से भरपूर पालक सबसे तेजी से तैयार होने वाली हरी सब्जी (Vegetable Farming) है। अक्टूबर में इसकी बुवाई करने पर सिर्फ 40 दिन में कटाई शुरू हो सकती है। खास बात यह है कि पालक को 2–3 बार काटा जा सकता है।

गोभी : सर्दियों में गोभी की मांग हमेशा बनी रहती है। अक्टूबर की शुरुआत में बुवाई करने पर करीब 90 दिन में इसकी फसल तैयार हो जाती है। सही देखभाल के साथ यह सब्जी किसानों को अच्छा मुनाफा दे सकती है। (Vegetable Farming)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button