बड़ी खबरक्राइम

Colombia Plane Crash : क्रैश हुआ सेना का विमान, 66 की मौत, दर्जनों घायल

Colombia Latest News : कोलंबिया से एक बेहद खौफनाक खबर (Colombia Plane Crash)  सामने आई है। यहां सुदूर दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में एक प्लेन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में 66 लोगों की मौत की जानकारी दी जा रही है। सूचना के मुताबिक, प्लेन 110 सैनिकों को लेकर जा रहा था लेकिन टेकऑफ के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान पूरी तरह तबाह हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

छवि

Colombia Plane Crash सेना का विमान पूरी तरह तबाह

इस भीषण प्लेन हादसे (Colombia Plane Crash) में विमान के परखच्चे उड़ गए और बड़ी संख्या में सैनिक इसकी चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार टेकऑफ के तुरंत बाद विमान अनियंत्रित हो गया और अमेजन के घने इलाके में जा गिरा, जिससे राहत-बचाव कार्य में भी भारी दिक्कतें आईं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

वायुसेना का विमान टेक ऑफ के दौरान क्रैश, प्लेन में सवार थे 110 सैनिक

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

कितने लोगों का रेस्क्यू

हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम फौरन मौके पर पहुंची और लोगों को मलबे से बाहर निकालने में जुट गई। बताया जा रहा है कि 50 से भी अधिक लोगों को हरक्यूलिस C-130 विमान के बाहर निकाला गया और आनन-फानन में अस्पतला में भर्ती करवाया गया। यह हादसा सोमवार को पेरू बॉर्डर के पास हुआ। वहीं, मंगलवार तक मृतकों संख्या बढ़कर 66 तक पहुंच गई है। अब भी मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस प्लेन हादसे (Colombia Plane Crash) ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

 

वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि, दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में साफ-साफ देखा विमान को आग की चपेट में देखा जा सकता है। हादसा इतना भयानक था कि काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते होंगे कि यह दुर्घटना कितनी भीषण रही होगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button